जुड़वां बच्चों के साथ अमेरिका से लौटीं ईशा अंबानीः देशभर के बड़े पंडित करेंगे पूजा, 300 किलो सोने का होगा दान

<p><em><strong>ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। एक महीने बाद वे 24 दिसंबर को बच्चों को लेकर मुंबई लौटीं।</strong></em></p>

जुड़वां बच्चों के साथ अमेरिका से लौटीं ईशा अंबानीः देशभर के बड़े पंडित करेंगे पूजा, 300 किलो सोने का होगा दान
25-12-2022 - 10:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के दूसरे सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी की बेटी और पीरामल समूह की बहूरानी ईशा अंबानी पीरामल अपने जुड़वां बच्चों के साथ शनिवार को मुंबई लौट आईं। उन्होंने 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। उनके रेजिडेंस करुणा सिंधु में कल विशेष कार्यक्रम और पूजा होगी जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
देशभर के मंदिरों से आएंगे पंडित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में ईशा और उनके दोनों बच्चों का स्वागत करने के लिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों से कई पंडित आएंगे। अंबानी परिवार ने ईशा के घर पर एक बड़ा कार्यक्रम रखा है। इसमें अंबानी परिवार बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और सलामती के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मांगेंगे।

पूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर, नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर समेत कई मंदिरों से प्रसाद मंगवाया गया है। इस मौके पर अंबानी परिवार 300 किलो सोना दान करेगा। भोजन प्रसादी के लिए दुनियाभर से केटरर्स बुलाए गए हैं।
साथ रहे मुंबई के डॉक्टर
पता चला है कि मुंबई के नामी डॉक्टरों का एक ग्रुप लॉस एंजिलिस गया था और वहां से ईशा और दोनों बच्चों के साथ लौटा। अमेरिका के सबसे अच्छे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिबसन भी इस फ्लाइट में ईशा के साथ आए ताकि बच्चे सकुशल मुंबई पहुंच सकें। ईशा और उनके बच्चों को अमेरिका से मुंबई तक कतर फ्लाइट से लाया गया, जो मुकेश अंबानी के दोस्त कतर के अमीर ने भेजी थी।
नामी डिजायनर्स ने बनाए बच्चों के कपड़े
करुणा सिंधु और एंटिलिया में बच्चों के लिए नर्सरी को पर्किंस एंड विल ने डिजाइन किया है। इनमें घूमने वाले बिस्तर और ऑटोमैटिक छत मौजूद हैं, ताकि बच्चे सूरज की रोशनी में बैठ-लेट सकें। नर्सरी का सारा फर्नीचर लोरो पियाना, हर्मीज और डियोर ने खासतौर पर तैयार किया है। दोनों बच्चों के कपड़े डोल्चे एंड गबाना, गूची और लोरो पियाना ने बनाए हैं। इतना ही नहीं, बच्चों के लिए बीएमडबल्यू ने खास कार सीट डिजाइन की हैं। दोनों बच्चों की देखभाल के लिए अमेरिका से स्पेशल ट्रेनिंग लिए 8 नैनी और खास नर्सेज को लाया गया है। वे बच्चों के साथ यहीं रहेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।