एक्टर श्रेयस तलपड़े को वेलकम 3 की शूटिंग के बाद आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी 

<p>47 वर्षीय लोकप्रिय बॉलीवुड &nbsp;व मराठी एक्टर श्रेयस तलपड़े को गुरुवार शाम मुंबई में अपनी शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद अचानक दिल का दौरा पड़ा। तत्काल अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ श्रेयस की एंजियोप्लास्टी भी की गयी। एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत अब स्थिर हैं।</p>

एक्टर श्रेयस तलपड़े को वेलकम 3 की शूटिंग के बाद आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी 
15-12-2023 - 05:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल का दौरा पड़ने के बाद श्रेयस तलपड़े की एंजियोप्लास्टी की गई गुरुवार शाम को श्रेयस तलपड़े को मुंबई में अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ा। तुरंत अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। मीडिया के अनुसार अभिनेता, जो पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहे थे और पूरे दिन आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे थे, अप्रत्याशित रूप से गिर गए। उनके परिचितों के अनुसार "उन्होंने पूरे दिन शूटिंग की, बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। उन्होंने ऐसे दृश्य भी शूट किए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। वह उसे अस्पताल ले गई लेकिन वह रास्ते में ही गिर गया," 

श्रेयस हैं बेहद मेहनती कलाकार 

बता दें कि श्रेयस तलपड़े ने अपनी मेहनत व हुनर के बल पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम बनाया हैं। एक समय था जब श्रेयस तलपड़े के पास बस का किराया भरने या एक सैंडविच खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। आज उनकी करोड़ो में कमाई हैं। हिंदी से लेकर मराठी व साउथ सिनेमा में उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। 

खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म

श्रेयस तलपड़े एक एक्टर डायरेक्टर व प्रोड्यूस के साथ एक बिजनेसमैन भी हैं। 2021 में उन्होंने Nine Rasa के नाम से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म बनाया था। श्रेयस तलपड़े की नेट वर्थ करीब 37 करोड़ रूपए हैं। वह एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ फीस लेते हैं। विज्ञापनों से भी उन्हें अच्छी कमाई होती हैं।

करोड़ों के मालिक हैं श्रेयस 

श्रेयस तलपड़े के पास मुंबई के ओशिवारा में एक शानदार घर हैं। यह 4000 स्क्वायर फीट में फैला हैं। यही नहीं वॉलडोर्फ बिल्डिंग में उनके दो फ्लैट भी हैं। श्रेयस तलपड़े की गिनती मराठी टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली कलाकरों में होती हैं।श्रेयस तलपड़े के पास लग्जरी गाड़ियों का खूबसूरत केलक्शन हैं। जिसमें मर्सिडीज बेंज, होंडा अकॉर्ड, ऑडी क्यू7 व ऑडी A8L जैसी कारे हैं। आज भले ही श्रेयस के पास लग्जरी गाड़ियाँ हो लेकिन कभी ऐसा भी था जब श्रेयस के पास बस का किराया चुकाने के लिए पैसे भी नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपने मेहनत के दम पर भाग्य को  बदल डाला।

सुपरहिट "पुष्प" में दी हीरो को अपनी आवाज़ 

श्रेयस तलपड़े ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत मराठी टीवी से की थी। हिंदी सिनेमा में श्रेयस तलपड़े को फिल्म इकबाल से पहचान मिली थी। तो वहीं फिल्म पुष्पा में श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए हिंदी में डबिंग की थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।