मृत घोषित अभिनेत्री ने खुद आ कर दिया अपने ज़िंदा होने का सबूत, पूरे दिन दिल दहला देने वाली हत्या की खबर हुई थी वायरल
<p>6 दिसंबर, 2022 को टेलीविजन एक्ट्रेस वीणा कपूर के मर्डर की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलू कोहली ने वीणा कपूर की उनके बेटे द्वारा पीटकर कर हत्या करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया था। इस जघन्य हत्या की खबर को लेकर पूरे दिन इंटरनेट पर सोशल मीडिया, समाचारों में सनसनी छायी रही लेकिन आज एक्ट्रेस वीणा कपूर ने अपने बेटे के साथ सामने आ कर सारी बातों पर विराम लगा दिया है। दरअसल एक हत्या हुई ज़रूर है और बिलकुल उसी प्रकार से हुई है,उस मृतक महिला का नाम भी वीणा है पर वो एक्ट्रेस वीणा कपूर नहीं थी। बस.. यही से गलतफहमी की सारी कहानी शुरू हुई थी।</p>
सोशल मीडिया पर वीणा कपूर के मर्डर की उड़ी झूठी अफवाहों में सामने आया था कि उनके बेटे ने 12 करोड़ रुपये का प्लॉट हड़पने के लिए अपनी बूढ़ी मां का मर्डर कर दिया। लेकिन अब वीणा कपूर मरकर जिंदा हो गई हैं और उन्होंने मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में बुधवार को मौत की झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
एक्ट्रेस नीलू कोहली के ट्वीट से फैला था कन्फ्यूज़न
नीलू कोहली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-‘वीणा जी आप बेहतर जिंदगी की हकदार थीं। मेरा दिल टूट गया है। आपके लिए यह पोस्ट कर रही हूं। क्या बोलूं? मेरे पास शब्द नहीं हैं। उम्मीद है कि इतने सालों के संघर्ष के बाद आप शांति में होंगी।’ नीलू ने अपनी पोस्ट में लिखा-‘पूछताछ के दौरान उसने (वीणा कपूर के बेटे)’ ने बताया कि गुस्से में उसने बेसबॉल के बैट से उनके सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी। उसने यह भी बताया कि प्रॉपर्टी का विवाद था, जिसके चलते उसने यह अपराध किया और लाश को रायगढ़ किले के मैथरान में एक नदी में फेंक दिया।’
सोशल मीडिया पर वीणा कपूर के मर्डर की उड़ी झूठी अफवाहों में सामने आया था कि उनके बेटे ने 12 करोड़ रुपए प्लॉट हड़पने के लिए अपनी बूढ़ी मां का मर्डर कर दिया। लेकिन, अब वीणा कपूर मरकर जिंदा हो गई हैं और उन्होंने मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में बुधवार को मौत की झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
लोगों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री वीणा कपूर ने बताया कि लोग उन्हें मृत समझकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वह कुछ पोस्ट के कारण बहुत आहत है जो कि बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। कई लोगों ने उनके और उनके बेटे से फोन कॉल के जरिए हालचाल जाना है। वीणा ने पुलिस को बताया कि मरने वाली महिला का नाम भी वीणा है। वीणा ने पुलिस को बताया कि लोग बिना छानबीन किए ऐसा कर रहे हैं। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं जिंदा हूं और मेरे बेटे ने मेरी हत्या नहीं की है। मुझे लेकर गलत खबरे फैलाई गई हैं। इस झूठी अफवाह कारण मुझे काम मिलना बंद हो गया है जो कि मेरे काम को प्रभावित कर रहा है। मैं अपने काम में अपना ध्यान नहीं लगा पा रही हूं।
मुझे कई फोन आए कि मैंने अपने मां को मार दिया
वीणा कपूर के बेटे अभिषेक चड्डा ने बताया कि मुझे कई फोन आए कि मैंने अपनी मां को मार दिया। मैं ऐसा अपने सपने में भी नहीं सोच सकता हूं। मैं अपनी मां को बहुत प्यार करता हूं। मैं सोशल मीडिया पर यह खबर पढ़कर बीमार पड़ गया। मैं लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहता हूं कि मेरी मां जिंदा है कृपया ऐसी झूठी खबरें ना फैलाएं।
असली मृतका भी वीणा कपूर
दरअसल, मुंबई के जुहू इलाके में एक वृद्ध महिला का मर्डर हुआ था उसका नाम भी वीणा कपूर था, जिसको उनके बेटे सचिन कपूर ने मारा था। इतना ही नहीं मारने के बाद उसने अपनी मां की बॉडी को मैथरान के जंगलों में ठिकाने लगा दिया था। इसी कन्फ्यूजन के चलते लोगों ने अभिनेत्री वीणा कपूर को मृत समझकर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर श्रद्धांजलि दे दी। इसके बाद उनके बेटे को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और खूब भला बुरा कहा गया। अब अभिनेत्री की शिकायत के बाद दिंडोशी पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसी दर्ज की है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?