विरासत में मिले हैं कई टैलेंट 'द केरल स्टोरी' की अदा शर्मा को.. एक्सक्लूसिव बातचीत , देखें वीडियो
<p><em>बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए दर्शकों और आलोचकों से प्रशंसा पाने के बाद, अदा शर्मा अब अपने आगामी प्रोजेक्ट 'बस्तर' - द नक्सल स्टोरी के पहले लुक के लिए ध्यान आकर्षित कर रही है 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है और अदा एक सैनिक की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अपने आगामी प्रोजेक्ट्स ,फिल्मों ,शौक,सुपर हिट फिल्म द केरल स्टोरी और कई अलग अलग मुद्दों पर अदा शर्मा ने " न्यूज़ ठिकाना " की टीम से अनौपचारिक रूप से विस्तारपूर्वक बातचीत की। </em></p>
क्लासिकल डांस पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती हैं
मल्टी टैलेंटेड अदा शर्मा ने कत्थक नृत्य में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मार्शल आर्ट ,बांसुरी वादन,गायन, पियानो आदि की कला उन्हें विरासत में मिली है। लेकिन अदा की इच्छा एक क्लासिकल डांस पर आधारित फिल्म में काम करने की है। इसके अलावा उनकी फ्यूचर प्लानिंग अपना एक म्यूजिक एल्बम निकालने की भी है।
द केरल स्टोरी के बारे में
द केरल स्टोरी के किरदार को निभाते हुए डर नहीं लगा ? इस सवाल पर अदा ने जवाब दिया "इस फिल्म से मेरी पूरी दुनिया बदल चुकी है। सच बोलने में कैसा डर ? मेरे पिता ने हमेशा यही सीख दी हैं। एंटीनेशनल लोगों पर फिल्म बनाने से लोगों के सामने एक कड़वा सच सामने आता हैं। ऐसी लड़कियाँ, जो इस दलदल में फंस चुकी हैं ,उनके लिए आवाज़ बनना ,मैं इसके लिए खुद को खुशनसीब मानती हूँ। "
'सनफ्लावर' में अन प्रेडिक्टेबल लड़की की भूमिका
फिल्म 'सनफ्लावर', जहां उनके अनूठे किरदार को गुप्त रखा गया है। लेकिन ऐडा बताती हैं कि अलग टाइप की कॉमेडी है यह फिल्म। फिल्म में अपना काम दिखा के बात करुँगी। ये कॉमेडी कर के बहुत मज़ा आया। आशीष विद्यार्थी सर,सुनील ग्रोवर,रणवीर शौरी और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकारों के साथ काम कर के बहुत कुछ अच्छा पाया।
'बस्तर' है एक संजीदा फिल्म
'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा की टीम फिर से एक फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में साथ आये हैं। वास्तविक जीवन पर आधारित इस मुश्किल व संजीदा फिल्म से अदा शर्मा को बहुत उम्मीदें हैं।
हम अदा शर्मा को इसके लिए और भविष्य में उनके द्वारा किए जाने वाले हर काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।
अभिनेत्री अदा शर्मा से Newsthikana की टीम की अनौपचारिक बातचीत का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
What's Your Reaction?