शेखावाटी के लिए स्पेशल ट्रेन, ब्रॉडगेज सफर से झूम उठे लोग

<p><em><strong>नियमित गाड़ी&nbsp;संख्या 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा शनिवार से भिवानी से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।</strong></em></p>

शेखावाटी के लिए स्पेशल ट्रेन, ब्रॉडगेज सफर से झूम उठे लोग
05-11-2022 - 11:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लंबे समय से जयपुर के साथ रेल संपर्क बहाल होने का इंतजार कर रहे शेखावाटी क्षेत्रवासियों का जयपुर ट्रेन का सपना शुक्रवार, 4 नवंबर को सच हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ब्रॉडगेज पर दौड़ती सजी-धजी भिवानी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल ट्रेन 12.40 बजे नीमकाथाना स्टेशन पहुंची तो स्वागत में यात्रियों से खचाखच भरा स्टेशन भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। स्टेशन पर लोगों ने इंजन को माला पहनाकर व फूल बरसाकर ट्रेन तथा चालक व गार्ड का स्वागत किया। वहीं, दुल्हन की तरह फूलमाला से सजी ट्रेन के साथ हर कोई सेल्फी लेते नजर आया। 
सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक रूकने के बाद आगे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सांसद भी इसी ट्रेन में सवार होकर रवाना हो गए। इस दौरान सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी, सीएमआई नरेश कुमार, स्टेशन मास्टर आरएस मीना, पाटन प्रधान सूवालाल सैनी, पूर्व प्रधान संतोष गुर्जर, दौलतराम गोयल, प्रमोद बाजोर, नंदलाल अग्रवाल, कानाराम यादव, चैथमल गर्ग, जयशंकर अग्रवाल उनके साथ मौजूद थे।
अन्य रेलसेवाएं भी चलाने का वादा
सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने क्षेत्रवासियों को इस रूट पर ओर भी ट्रेनें चलने का आश्वासन दिया। नियमित गाडी संख्या 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा शनिवार से भिवानी से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14706 ढेहर का बालाजी (जयपुर) से प्रतिदिन दोपहर 15.50 बजे रवाना होकर 22.10 बजे भिवानी पहुंचेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।