सालों बाद अमिताभ बच्चन ने शेयर की रेखा के साथ खास तस्वीर, बोले- इसके पीछे एक बड़ी कहानी है, कभी बताउंगा...

<p>अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में रेखा के अलावा महमूद भी नजर आ रहे हैं। &nbsp;अमतिाभ बच्चन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में रेखा के अलावा महमूद भी नजर आ रहे हैं।</p>

सालों बाद अमिताभ बच्चन ने शेयर की रेखा के साथ खास तस्वीर, बोले- इसके पीछे एक बड़ी कहानी है, कभी बताउंगा...
23-01-2024 - 05:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमिताभ बच्चन ने सालों तक सिनेमा में एंग्री यंग मैन बनकर राज किया था। उस दौर में अमतिाभ की जोड़ी रेखा के साथ खूब जंची थी। ये दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में नजर भी आए थे। सालों बाद अब अमिताभ ने रेखा के साथ अपनी कोई तस्वीर शेयर की है।

अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फैंस को अपने पुराने दिनों और फिल्मों की याद दिलाते रहते हैं। बिग बी ने सालों तक सिनेमा में एंग्री यंग मैन बनकर राज किया था। आज भी उनके अभिनय का कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में यादों के गलियारे में लौटते हुए बिग बी ने अपनी और अपने को-स्टार विनोद खन्ना और रेखा के साथ एक बेहद तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राज कपूर, महमूद और शम्मी कपूर जैसे हिंदी सिनेमा के सितारे नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने लोगों का उत्साह यह कहकर और भी बढ़ा दिया है कि ‘इस तस्वीर के पीछे एक बड़ी कहानी है।’
अमिताभ बच्चन ने टम्बलर पर अपने ब्लॉग में ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमतिाभ मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में माइक है। उनके साथ मंच पर विनोद खन्ना, राज कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणधीर कपूर और महमूद भी दिख रहे हैं। तस्वीर के एक कोने में शम्मी कपूर और रेखा भी खड़ी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर किसी फिल्म की सक्सेस पार्टी की नजर आ रही है, जिसमें इतने बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं।
बिग बी ने इस तस्वीर के साथ ये भी लिखा है कि इसके पीछे एक बड़ी कहानी है, जिसे वो बाद में सुनाएंगे। बिग बी ने रविवार की रात को अपने ब्लॉग में ये तस्वीर शेयर की है। सोमवार को अमतिाभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।