शुभ आगमन कर शुभमन गिल ने बना डाले ताबड़तोड़ 208 रन, रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड किये चकनाचूर..!

<p><em>भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल&nbsp;ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में एक नया जोश भर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। &nbsp;</em></p>

शुभ आगमन कर शुभमन गिल ने बना डाले ताबड़तोड़ 208 रन, रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड किये चकनाचूर..!
18-01-2023 - 07:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस पारी में गिल ने 9 चौके और 19 चौके लगाए। ऐसे में शुभमन गिल की ये पारी कितनी धुआंधार थी, इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि उन्होंने आखिरी 7 गेंदों में 5 छक्के मारे और दोहरा शतक पूरा करने के लिए छक्कों की हैट्रिक लगा दी। वह भारतीय पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए। वह 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हुए।
विराट और धवन के 1000 रन  के रिकॉर्ड तोड़ने वाले शुभमन  गिल 
 गिल ने 106 रन पूरा करते ही 1000 रन पूरे किये और सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के मामले में विराट कोहली और शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि 1000 रन पूरा करने के लिए विराट और शिखर ने 24-24 पारियां खेली थीं जबकि गिल ने ये कारनामा 19वीं पारी में ही कर दिखाया। 

सबसे युवा शुभमन गिल 
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले महीने ही ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल और 145 दिन थी। गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। 

'क्रिकेट के भगवान' का रिकॉर्ड तोड़ने वाले शुभमन गिल 
शुभमन गिल ने भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था, जब उन्होंने 186 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सचिन ने भी हैदराबाद में ही 1999 में यह कारनामा किया था। 

दोहरा शतक मारने वाले दुनिया के 8वें खिलाड़ी शुभमन गिल 
गिल ने 200 रन बनाते ही दोहरा शतक मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा दिया है
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।