फिर बोले सत्यपाल मलिक, आखिर भाजपा क्यों बर्दाश्त कर रही अपने बड़बोले गवर्नर को..!

फिर बोले सत्यपाल मलिक, आखिर भाजपा क्यों बर्दाश्त कर रही अपने बड़बोले गवर्नर को..!
11-09-2022 - 08:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक का उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें भी इशारा मिला था लेकिन चुप रहने के लिए कहा गया। लेकिन, मैं जो महसूस करूंगा जरूर बोलूंगा। उन्होंने दिल्ली के राजपथ का नाम बदलने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा नाम बदलने की जरूरत नहीं थी, राजपथ अपने आप में बहुत अच्छा नाम था, सभी जानते थे लेकिन बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजपथ का नाम बदलना मोदी जी के नजरिए में सही है, राजपथ बोलने और कहने में बहुत सही है, सरकार ने जो नाम कर्तव्य पथ दिया है, उसे लगता जैसे किसी मंत्र का उच्चारण कर रहे हैं। फिर भी मैं पीएम मोदी का समर्थक हूं।
सत्यपाल मलिक शनिवार को नागौर जा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए झुंझुनूं के बगड़ में रूके थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने के लिए पहले से इशारा दिया गया था और इसके लिए उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया था लेकिन मैं जो महसूस करता हूं वो जरूर बोलता हूं।
उन्होंने किसानों का भी जिक्र किया और कहा कि किसानों को एमएसपी मिलनी चाहिए। लेकिन, उन्हें नहीं लगता है कि किसानों को एमएसपी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा। उन्हें नहीं लगता केन्द्र सरकार एमएसपी को लागू कर दे, अगर सरकार एमएसपी को लागू नहीं करती है तो लड़ाई होगी। किसानों की जहां लड़ाई हो रही है, वहां मैं पहुंच जाउंगा।
भाजपाइयों पर भी हो छापे की कार्रवाई
देश में छापेमारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में भी बहुत से लोग है जिन पर छापामार कार्रवाई होनी चाहिए। केन्द्र सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन पर ईडी सीबीआई के छापों की जरुरत है।
राहुल गांधी की तारीफ
कांग्रेस के भारत जोड़ो आंदोलन को लेकर कहा कि राहुल अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे है। राहुल गांधी युवा नेता है, कोई भी नेता ऐसा काम नहीं करता है जो आज राहुल गांधी कर रहें है। उन्हें लगता है कि अच्छा काम कर रहें है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।