दिल्ली में बिश्नोई-बराड़ गैंग का एनकाउंटर, तीन गिरफ्तार

दिल्ली में बिश्नोई-बराड़ गैंग का एनकाउंटर, तीन गिरफ्तार
11-09-2022 - 08:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी दिल्ली में शनिवार देर शाम एक एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के 3 साथियों को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के नाम नवीन, मनोज और करमबीर बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीनों साथियों को पहले सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उन्होंने बात न मानकर दिल्ली पुलिस के जवानों पर ही 3 से 4 राउंड गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों ने भागने के उद्देश्य से पुलिस पर फायरिंग की थी। तीनों आरोपियों के बारे में पता चला है कि ये कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से कई दिनों से सिग्नल एप की मदद से सीधे संपर्क में थे। तीनों के पास से 3 पिस्टल और 11 कार्टिरेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपने अज्ञात स्रोतों के माध्यम से गोल्डी बराड़ इन तीनों को रहने के लिए घर, पैसा और हथियार उपलब्ध कराता था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।