आलिया-रणबीर ने बेटी का नाम रखा राहा...
<p><em><strong>आलिया- रणबीर ने अपनी एंजेल का नाम राहा रखा है। यह नाम उनकी दादी यानी नीतू कपूर ने रखा है।</strong></em></p>
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में आलिया ने अपनी नन्ही परी की पहली झलक फैंस को दिखाई है और बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। बेटी का नाम बताने के साथ आलिया ने नाम का मतलब भी फैंस को बताया है।
आलिया ने जबसे बेटी को जन्म दिया, तभी से फैंस कपल की बेटी के नाम गेस कर रह थे, लेकिन अब कपल ने अपनी बेटी के नाम रिवील कर दिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए आलिया के फोटो में आप देख सकते हैं कि रणबीर और आलिया अपनी प्रिंसेस को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। कपल की बेटी का सिर्फ सिर ही फोटो में नजर आ रहा है। फोटो ब्लर है, लेकिन आलिया-रणबीर की बेटी की पहली झलक पाकर ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
आलिया- रणबीर ने अपनी एंजेल का नाम राहा रखा है। यह नाम उनकी दादी यानी नीतू कपूर ने रखा है।
What's Your Reaction?