Fifa World Cup 2022 : Cameroon के अटैक पर Switzerland पड़ा भारी...ब्रील का ताबड़तोड़ गोल
<p><em><strong>Fifa World Cup 2022 : </strong></em></p> <p><em><strong>मैच में Cameroon ने काफी आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।</strong></em></p>
ब्रील एम्बोलो के ताबड़तोड़ गोल की बदौलत Switzerland टीम ने Fifa World Cup 2022 के अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज की। उसने इस रोमांचक मुकाबले में Cameroon को करारी शिकस्त दी। मैच में कैमरून ने काफी आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।
कतर की मेजबानी में खेले जा रहे Fifa World Cup 2022 में गुरुवार को Switzerland बनाम Cameroon मैच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें कैमरून ने अपना आक्रामक खेल दिखाया, मगर Switzerland के आगे उसकी एक नहीं चली। स्विट्जरलैंड ने यह मैच 1-0 से जीतकर तीन पॉइंट्स हासिल किए।
पहले हाफ में कोई गोल नहीं
मैच का पहला हाफ बगैर गोल के बराबरी पर रहा था। मगर दूसरे हाफ में Switzerland के लिए ब्रील एम्बोलो ने गोल दागकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने यह गोल मैच के 48वें मिनट में ही दाग दिया था। यानी दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही स्विट्जरलैंड ने विनिंग बढ़त बना ली थी। मैच के 48वें मिनट में जब एम्बोलो और शकीरी Cameroon के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, तब शकीरी ने शानदार पास दिया और इस बार एम्बोलो ने मौके को भुनाते हुए बॉल को विपक्षी खेमे के गोल पोस्ट में भेज दिया।
What's Your Reaction?