ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक्शन लेंगे.. बीजेपी नेता ने कहा, यह कोई उद्धव सरकार नहीं
<p><em><strong>राम कदम ने कहा कि ऐसे लोगों की फिल्में पिटवा दो। दो-चार फिल्म पिट जाएगी तो सब लाइन पर आ जाएंगे।</strong></em></p>
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने विवादित ट्वीट को डिलीट कर भले ही माफी मांग ली हो लेकिन यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक्शन लिये जाने की मांग की जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस की ओर से भले ही यह कहा जा रहा है कि उनके नाना भी फौज में थे और मेरी कोई ऐसी मंशा नहीं थी। हाल ही में सेना के कमांडर ने कहा था कि यदि सरकार आदेश देगी तो वो पीओके को वापस लेने के लिए तैयार हैं। इस ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट करते हुए यह कमेंट किया कि गलवान हाय बोल रहा है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी कड़ा ऐतराज जताया है।
बीजेपी नेता राम कदम ने इसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान कहा कि यह उद्धव सरकार नहीं, ऋचा चड्ढा के खिलाफ कार्रवाई होगी। कदम ने कहा कि देश की जनता जो चैन से रह रही है उसके पीछे सेना है। हम शब्दों का प्रयोग किसके लिए कर रहे हैं, यह बॉलीवुड को ध्यान रखना चाहिए। करोड़ो रुपये की मुफ्त पब्लिसिटी करना चाहते हैं ऐसे लोग। राम कदम ने कहा कि यह कोई उद्धव सरकार नहीं और ऋचा चड्ढा के खिलाफ सौ प्रतिशत कार्रवाई होगी। राम कदम ने कहा कि ऐसे लोगों की फिल्में पिटवा दो। दो-चार फिल्म पिट जाएगी तो सब लाइन पर आ जाएंगे।
अभिनेत्री मानवी तनेजा ने ऋचा चड्ढा का बचाव करते हुए कहा कि हम जो बात रखना चाहते हैं, रख सकते हैं। ऋचा चड्ढा ने माफी मांग ली है और उन्होंने सेना को टारगेट नहीं किया है।
डिफेंस एक्सपर्ट मेजर जनरल एके सिवाच का कहना है कि माफी मांग ली, क्या देश स्वीकार करेगा। एक बार जो गोली निकल जाती है वह वापस नहीं आती। वे यह कह रही हैं कि उनके नाना फौज में थे तो यह पता होना चाहिए कि सेना देश के लिए क्या करती है।
What's Your Reaction?