महिंद्रा की इस कार का गजब का क्रेज ! 30 मिनट में एक लाख बुकिंग

NULL

महिंद्रा की इस कार का गजब का क्रेज ! 30 मिनट में एक लाख बुकिंग
05-08-2022 - 09:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महिन्द्रा की बेस्ट सेलर एसयूवी स्कॉर्पियो एन की बंपर डिमांड ने सारी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा की इस एसयूवी की मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 30 मिनट के अंदर इसे 1 लाख बुकिंग मिल गई। यानी इस हिसाब से महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो से 18,000 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम वैल्यू की सेल कर ली है। बुकिंग की सुनामी को यूं समझिए कि महज 1 मिनट के अंदर इसे शुरुआती 25,000 बुकिंग मिल गई थी। बाकी 75,000 बुकिंग 29 मिनट में आई है। यानी हर सेकेंड करीब 500 लोगों ने नई स्कॉर्पियो एन को बुक किया।
पिछले साल 7 अक्टूबर को जब एक्सयूवी 700 की बुकिंग शुरू हुई थी, तो महज 57 मिनट के अंदर इसे 25,000 लोगों ने बुक कर लिया था। 8 अक्टूबर को 2 घंटे के अंदर इसके 25,000 यूनिट्स बुक हो गए। ऐसे में महज 2 दिन के अंदर 50,000 बुकिंग मिल गई थी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।