Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी रही बेस्ट, सेना की पंजाब रेजिमेंट को मिला बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट का अवॉर्ड

<p><em><strong>Republic Day Parade :&nbsp;गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गईं सभी झांकियों में से उत्तराखंड की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड ने राज्य के वन्यजीवों और धार्मिक स्थलों की थीम पर झांकी प्रदर्शित की थी।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी रही बेस्ट, सेना की पंजाब रेजिमेंट को मिला बेस्ट मार्चिंग कंटिजेंट का अवॉर्ड
02-02-2023 - 08:14 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कर्तव्य पथ पर निकाली गई गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है। इसमें सबसे आगे कॉर्बेट नेशनल पार्क में हिरण, बारहसिंगा और कई प्रकार के पक्षियों को दिखाया गया था। झांकी के केंद्र में राजकीय पशु कस्तूरी मृग, राष्ट्रीय पक्षी मोर और घोरल दिखाया गया था। इसके आगे झांकी में अल्मोड़ा जिले के मानसखंड में जागेश्वर धाम प्रदर्शित किया गया। यहां 125 बड़े और छोटे प्राचीन मंदिर हैं। सबसे पीछे देवदार के पेड़ दिखाए गए थे।
Republic Day Parade में 23 झांकियों का प्रदर्शन
केंद्र सरकार ने सोमवार को इन अवॉर्ड्स की जानकारी दी। गुजरात की झांकी को पॉपुलर चॉइस सेगमेंट में बेस्ट प्राइज मिला है। वहीं, तीनों सेनाओं में से भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ते का अवॉर्ड मिला है। गणतंत्र दिवस की परेड में 23 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 6 झांकियां मंत्रालयों और विभागों से थीं। इस साल की परेड में ‘नारी शक्ति’ की थीम सबसे ज्यादा देखी गई।
सेना की 6 टुकड़ियों ने लिया था भाग
परेड में सेना की 6 टुकड़ियों ने मार्च किया था। इन टुकड़ियों में मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट, डोगरा रेजिमेंट, बिहार रेजिमेंट और गुरखा ब्रिगेड शामिल थीं। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के मार्चिंग कंटिजेंट को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज और सहायक सेनाओं के कंटिजेंट में से बेस्ट कंटिजेंट का अवॉर्ड मिला।
मंत्रालयों की झांकी में इसे मिला अवाॅर्ड
मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में से मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स की झांकी को बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला। बायोडायवर्सिटी की थीम पर सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की झांकी को और वंदे भारतम डांस ग्रुप को स्पेशल प्राइज मिला। 
ऊंटों की टुकड़ी का आकर्षण
बीएसएफ की ऊंटों की टुकड़ी सजी-धजी वेशभूषा में बेहद आकर्षक नजर आई। इसमें पहली बार महिला अफसर शामिल हुईं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की झांकी पहली बार परेड में दिखाई दी। इस पर नशा मुक्त भारत का मैसेज था। असम की झांकी की थीम थी- लैंड ऑफ हीरोज एंड स्पिरिचुअलिज्म।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।