व्हाॅटसएप पर आ गया है कमाल का फीचरः अब लैपटॉप से भी होगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग
<p><em><strong>मेटा ने विंडोज यूजर के लिए व्हाॅट्सएप लॉन्च कर दिया है, जिसमें यूजर्स को ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है। </strong></em></p>
व्हाॅट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म को आप लैपटाॅप, कंप्यूटर और फोन तीनों ही प्लेटफॉर्म पर यूज कर सकते हैं। यूजर्स लंबे वक्त से शिकायत कर रहे थे कि उन्हें वॉट्सऐप कॉलिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है। एंड्रॉयड और आईओएस पर तो यूजर्स को वॉयस और वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। मगर डेस्कटाॅप या वॉट्सएप के विंडोज एप पर अब तक ये ऑप्शन नहीं मिलता था। मेटा ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें विंडोज पर भी यूजर्स को व्हाॅट्सएप की सुविधा मिलेगी।
आठ लोगों को जोड़ पाएंगे
इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी ग्रुप वीडियो कॉल में 8 लोगों को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा नए ऐप में यूजर्स को 32 लोगों के साथ डेस्कटॉप से ऑडियो कॉल करने की सुविधा मिलेगी। यानी अब यूजर्स डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वॉट्सऐप ऐप यूज करके ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, लेकिन ये फीचर फिलहाल आपको वेब वर्जन पर नहीं मिलेगा।
कॉलिंग के अलावा क्या फायदे
वॉट्सऐप का मालिकाना अधिकार अब मेटा के पास है। मेटा की मानें तो अब वॉट्सऐप पहले के मुकाबले तेजी से डेस्कटॉप पर लोड होगा। नया ऐप्लिकेशन ऐसे इंटरफेस पर तैयार किया गया है, जो विंडोज और वॉट्सऐप यूजर्स के लिए फैमिलियर है। मेटा ने कहा, ‘नई मल्टी-डिवाइस कैपेबिलिटी को इंट्रोड्यूस करते हुए, हमने यूजर्स के फीडबैक को सुना है और इसकी लोडिंग को तेज करने के लिए बदलाव किए हैं। नए ऐप में डिवाइसेस की बेहतर सिंकिंग, लिंक प्रीव्यू और स्टिकर्स जैसे नए फीचर्स भी मिलेंगे।’ फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने बताया कि वह अपनी लिमिट्स को वक्त के साथ आगे बढ़ाती रहेगी, जिससे यूजर्स हमेशा अपने दोस्तों और फैमिली से कनेक्ट रह सकेंगे।
What's Your Reaction?