अमीषा पटेल का बड़ा दावा, बोलीं- बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे अनिल शर्मा मगर...

<p><em>बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी और सनी देओल की फिल्म &lsquo;गदर-2&rsquo; एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। तो वहीं, दूसरी ओर अमीषा और फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के बीच छिड़ी जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।</em></p>

अमीषा पटेल का बड़ा दावा, बोलीं- बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे अनिल शर्मा मगर...
04-09-2023 - 02:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अमीषा पटेल ने यह दावा किया था कि फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में पहले डायरेक्टर गोविंदा और ममता कुलकर्णी को कास्ट करना चाहते थे। वहीं, अब उन्होंने कहा है कि ‘गदर-2’ में वह बेटे उत्कर्ष शर्मा को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे। मगर तारा और सकीना की जोड़ी ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।

हमारे रिश्ते कभी अच्छे नहीं थे
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने साझा किया, “बहुत से लोग मुझसे अनिल शर्मा के साथ मेरे रिश्ते के बारे में पूछ रहे हैं। गदर के दौरान हमारे रिश्ते कभी अच्छे नहीं थे, लेकिन वह मेरे लिए परिवार हैं और हमेशा रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों की तरह हम हमेशा साथ नहीं रहते, लेकिन हम फिर भी हम परिवार हैं।’

उत्कर्ष की दिल खोलकर तारीफ
गदर 2 के बारे में बात करते हुए अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फिल्म में वह अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को बढ़ावा देना चाहते थे, लेकिन तारा और सकीना ने लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने उत्कर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक प्यारा लड़का है और कोई भी बेटा यह नहीं चाहेगा कि केवल उसके पिता ही उसे फिल्मों में साइन करें।

‘गदर-3’ को लेकर कही यह बात
वहीं, जब अभिनेत्री से यह पूछा गया कि क्या वह ‘गदर-3’ का हिस्सा बनेंगी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह ‘गदर-3’ तभी करेंगी, जब पहले भाग की तरह तारा सिंह के साथ सकीना की भी अहम भूमिका होगी। बता दें कि गदर का सीक्वल अनिल शर्मा के बेटे और एक्ट्रेस सिमरत कौर की प्रेम कहानी पर आधारित था। दोनों फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे।

गदर - 2 तोड़ रही कमाई के रिकाॅर्ड
‘गदर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। दर्शकों के लिए 23वें दिन भी तारा सिंह और सकीना का क्रेज कम होता नहीं दिखा। फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर 493.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।