ऐसे कैसे फैंस ..? मनपसंद गाना नहीं गया तो करने लगे गुंडागर्दी और कैलाश खेर के लाइव कंसर्ट में किया हमला..!
<p><em>फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर कैलाश खेर अपने बेहतरीन गायकी और म्यूजिक के जरिए अलग पहचान बना चुके हैं। वे अपने धमाकेदार लाइव शोज में भी परफॉर्म करते लोगो का प्यार लूटते दिखाई दे जाते हैं। पर इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसमे उनके लाइव शो की मस्ती तनाव में तब्दील हो गयी । </em></p>
हाल ही में एक ऐसी ही इवेंट के दौरान उनके साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई है। बीच शो में कैलाश खेर पर कुछ लोगों ने बोतल फेंकते हुए हमला कर दिया। इस हरकत की वजह से ये शो बीच में ही रुक गया। हालांकि, आरोपियों की पहचान हो गई है और उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
दरअसल, 27 जनवरी को शुरू हुए हंपी उत्सव के दौरान कर्नाटक के हंपी शहर में कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसमें कन्नड फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। इसी ईवेंट पर मशहूर बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर भी रविवार को फैंस के लिए लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे।
उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने म्यूजिक से सभी को जमकर एंटरटेन किया। वहीं, कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर ही रहे थे कि इसी बीच उन पर ऑडिएंस में मौजूद कुछ लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैलाश पर भरी हुई पानी की बोलतें फेंक दी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हरकत की वजह से कैलाश खेर के साथ-साथ इवेंट पर मौजूद कई लोग सकपका गए और शो को बीच में ही रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये हरकत दो लड़कों ने की थी जो सिंगर से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के गाने सुनाने की डिमांड कर रहे थे। वहीं, इन लड़कों की पहचान हो गई है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें कस्टडी में भी ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं, सिंगर की ओर से इस मामले में अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया।
What's Your Reaction?