राजस्थान विधानसभा के टिकट फाइनल! पीसीसी में लगी दावेदारों की भीड़

<p>राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी भले ही तीन दिन जयपुर में डटी रही। लेकिन पीसीसी में अभी-भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की भीड़ लग रही है। किसका टिकट फाइनल हुआ है? ये वक्त ही बताएगा।</p>

राजस्थान विधानसभा के टिकट फाइनल! पीसीसी में लगी दावेदारों की भीड़
04-09-2023 - 02:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान विधानसभा में चुनाव में टिकट फाइनल करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी भले ही तीन दिन जयपुर में रहकर मशक्कत करके गई है, लेकिन टिकट के दावेदार अब भी पीसीसी वॉर रूम के चक्कर लगा रहे हैं। रविवार को भी एआईसीसी के सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री को बायोडाटा देने दावेदार पहुंचे।

दावेदारों के दावे भी बड़े रोचक
इनके दावे भी बड़े रोचक हैं, कोई कह रहा है कि पंद्रह साल से टिकट मांग रहा हूं, तो किसी का कहना है कि बाहरी को टिकट दिया तो वो हारेगा। दावों और हकीकत के बीच टिकट तो स्क्रीनिंग कमेटी ही तय करेगी। राजस्थान में दिसम्बर में विधानसभा चुनाव हैं, और सात आठ महीने बाद लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में कांग्रेस दिसम्बर में सरकार रिपीट कराने तथा लोकसभा चुनाव में खाता खोलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

ऑब्जर्वरों से फीड बैक लेने आए मधुसूदन
कांग्रेस ने लोकसभा के हिसाब से आब्जर्वर लगाए हैं और इन ऑब्जर्वरों से फीड बैक लेने कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री रविवार को जयपुर पहुंचे। इधर, मिस्त्री से मुलाकात कर उन्हें अपना बायोडाटा देने बड़ी संख्या में विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी कांग्रेस वॉर रूम पहुंच गए। टिकट के दावेदारों में कोई अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि के दम पर तो कोई कांग्रेस पार्टी की 33 साल से सेवा के आधार पर टिकट पर दावा कर रहा था।

हर किसी प्रमुख नेता से मिलकर रख चुके हैं बात
दावेदारों का कहना है कि उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर अन्य नेताओं से मिलकर अपना बायोडाटा सौंप चुके हैं। यहां तक की स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन गौरव गोगाई को बायोडाटा सौंपने का दावा कर रहे हैं। अब मधुसूदन मिस्त्री आए हैं, तो उनके सामने आपनी बात रखने आए हैं। दावेदारों का कहना है कि हर नेता ने उन्हें आश्वासन दिया है, लेकिन अपनी बात सब तक पहुंचा रहे हैं, शायद कोई तो उनकी बात सुन और समझ लें। उनकी बात सुन लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।