इन देशों के आगे कहीं नहीं ठहरते अमेरिका और ब्रिटेन... हर आदमी रोज कमाता 20,000!

<p><em><strong>दुनिया के सबसे अमीर देशों में कई ऐसे देश हैं, जहां सालाना प्रति व्यक्ति आय 70 लाख रुपये तक है। इन देश की लिस्ट में कई ऐसे नाम शामिल हैं जिनके बारे में अपने पहले कभी नहीं सुना होगा।&nbsp;</strong></em></p>

इन देशों के आगे कहीं नहीं ठहरते अमेरिका और ब्रिटेन... हर आदमी रोज कमाता 20,000!
11-06-2023 - 10:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया में किसी के पैसा बेशुमार दौलत है तो किसी को दो वक्त की रोटी भी मयस्सर नहीं है। दुनिया के कई देश बेहद धनवान हैं तो कुछ देश के आर्थिक हालात बहुत बुरे हैं। दुनिया के कुछ देश अमीर हैं कि उनकी अमीरी के आगे अमेरिका-ब्रिटेन जैसे मुल्क भी कुछ नहीं हैं। 
आयरलैंड
2023 के सबसे धनी देशों की सूची में सबसे पहले पायदान पर आयरलैंड है। यह छोटा-सा देश 2023 में दुनिया का सबसे समृद्ध देश बन गया। कम आबादी और आर्थिक स्थिरता इस देश ने यह उपलब्धि हासिल की है। दुनिया के कई महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध संगठनों ने इस देश में निवेश किया है। 
लक्जमबर्ग 
2023 के सबसे धनी देशों की इस महत्वपूर्ण सूची में अगला देश लक्जमबर्ग है। बेहद मामूली अंतर के साथ यह देश आयरलैंड से पीछे है। जीडीपी पर कैपिटा की तुलना में प्रति व्यक्ति आय के मामले में यह आयरलैंड से आगे है। इस देश में सालाना औसत प्रति व्यक्ति आय 73 लाख रुपये से ज्यादा है। यानी यहां रोजाना एक व्यक्ति 20,000 कमाता है। 
सिंगापुर 
2023 के सबसे धनी देशों की लिस्ट में अगला नंबर सिंगापुर का आता है। इस द्वीप देश की आबादी करीब 59 लाख 81 हजार है। यह देश कई वर्षों से निवेश और व्यापार के लिए प्रमुख स्थान रहा है। यहां सालान औसत प्रति व्यक्ति आय 53 लाख रुपये है। यानी यहां पर हर दिन एक व्यक्ति 14 हजार रुपये से ज्यादा कमाता है। 
कतर 
2023 के सबसे अमीर देशों में खाड़ी देश कतर का नाम भी शामिल है। ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स के आधार पर संयुक्त राष्ट्र ने कतर को बेहद विकसित अर्थव्यवस्था कहा है। इस देश में सालाना प्रति व्यक्ति आय 62,310 अमेरिकी डॉलर यानी 51 लाख रुपये से ज्यादा है। भारी मात्रा में तेल और गैस भंडार इस देश की अहम संपत्तियां हैं। 
नॉर्वे
2023 की मोस्ट रिचेस्ट कंट्रीज में नॉर्वे भी शामिल है। इस यूरोपीय देश की आबादी काफी कम है और जीडीपी करीब 82,000 डॉलर से ज्यादा है। वहीं, इस देश में एवरेज एनुअल इनकम 84,000 डॉलर यानी 69 लाख रुपये है। खास बात है कि नॉर्वे कई वर्षों से इस सूची का हिस्सा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।