सावधान! इंस्टाग्राम बेहद घातक, बच्चों को रखें दूर

<p><em><strong>इन दिनों इंस्टाग्राम एक ऐसा मुख्य मंच बन गया है, जहां बच्चों का सबसे ज्यादा रुझान बढ़ रहा है। लेकिन इसी मंच पर उनका शोषण करने वाली सबसे ज्यादा सामग्री परोसी और बेची जाती है, इसके लिए पीडोफाइल नेटवर्क का उपयोग किया जाता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में यह बात उजागर हुई है।</strong></em></p>

सावधान! इंस्टाग्राम बेहद घातक, बच्चों को रखें दूर
11-06-2023 - 10:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोशल मीडिया नेटवर्क जहां फायदेमंद हैं, वहीं ये बहुत ज्यादा नुकसानदेह भी है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में इंस्टाग्राम को लेकर एक चैंकाने वाला खुलासा हुआ है। जोकि बच्चों का शोषण दिखाने वाली सामग्री को बढ़ावा देने और बेचने के लिए पीडोफाइल नेटवर्क द्वारा उपयोग किया जाने वाला मुख्य मंच बन गया है।
शोधकर्ताओं का दावा
यूएस यूनिवर्सिटी के साइबर पॉलिसी सेंटर के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि, “नाबालिगों द्वारा संचालित खातों के बड़े नेटवर्क खुले तौर पर बिक्री के लिए स्व-निर्मित बच्चों के लिए आपत्तिजनक शोषण सामग्री का विज्ञापन कर रहे हैं।” वर्तमान में इन नेटवर्कों के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है इंस्टाग्राम, जिसमें अनुशंसा एल्गोरिदम और डायरेक्ट मैसेजिंग जैसी सुविधाएं हैं, जो खरीदारों और विक्रेताओं को जोड़ने में पूरी सहायता करती हैं। वाॅलस्ट्रीट जर्नल की मानें तो इंस्टाग्राम पर कैटेगरी से जुड़े स्पष्ट कीवर्ड और हैशटैग को सर्च कर यूजर्स आपत्तिजनक फिल्में देख सकते हैं। यह यूजर्स को उन अकाउंट्स की तरफ ले जाता है, जो नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट को बेचते हैं। 
बच्चे ही हैंडल करते हैं प्रोफाइल 
रिपोर्ट यह दावा भी करती है कि प्रोफाइल को खुद बच्चे ही हैंडल करते हैं और इसके लिए वे खुले तौर पर छद्म नामों का उपयोग करते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक निश्चित मूल्य पर बच्चे इन-पर्सन यानी फिजिकल तौर पर मीटिंग्स के लिए भी उपलब्ध हैं। शोधकर्ताओं ने रिसर्च के दौरान आपत्तिजनक क्रियाओं वाले और खुद को नुकसान पहुंचाने वाले वीडियो के आॅफर भी देखे। टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भी रिपोर्ट शेयर करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया है। 
समाधान हेतु बनाई टास्क फोर्स 
स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने अपनी सुरक्षा सेवाओं के अंदर समस्याओं को स्वीकृत किया और कहा कि उसने उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। गत मार्च, पेंशन और निवेश कोष ने मेटा के खिलाफ अपने प्लेटफॉर्म पर मानव तस्करी और बाल शोषण छवियों के लिए ‘आंखें मूंदने’ के लिए शिकायत दर्ज की। बता दें कि इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग एप है। बड़ी संख्या में लोग इस एप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसके कंटेंट को लेकर लोगों ने अक्सर शिकायत की है। इसमें कई बार आपत्तिजनक कंटेंट भी नजर आ जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।