इस हाथ ले उस हाथ दे ' की तर्ज पर रूसी हथियार डीलर के बदले में अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर हुईं रिहा

<p><em><strong>रूस ने गुरुवार को एक नाटकीय कैदी विनिमय में डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्राइनर को मुक्त कर दिया क्योंकि अमेरिका ने कुख्यात रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट को रिहा कर दिया</strong></em></p>

इस हाथ ले उस हाथ दे ' की तर्ज पर रूसी हथियार डीलर के बदले में अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर हुईं रिहा
09-12-2022 - 07:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट और ग्राइनर की हुई अदला-बदली

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आखिरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जिद के आगे घुटने टेक दिए। उन्हें ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ब्रिटनी ग्राइनर को रिलीज करने के लिए मौत का सौदागर कहे जाने वाले रूसी हथियार कारोबारी विक्टर बाउट को छोड़ना पड़ा है। इसके बाद वाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ब्रिटनी ग्राइनर को रूस में जेल से रिहा कर दिया गया है और वह घर लौट रही हैं।

17 फरवरी को मास्को में हुई थी गिरफ्तारी
रूस से 32 वर्षीय ग्राइनर संयुक्त अरब अमीरात में उतरीं, जहां वह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक अन्य विमान में सवार हुईं। बाइडेन ने कहा- ये पिछले कुछ महीने ब्रिटनी और (पत्नी) चेरेल के लिए नरक रहे हैं। वह आखिरकार घर आ रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ अहम महीने गंवा दिए। दो बार की ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता और फीनिक्स मर्करी के साथ सक्रिय WNBA खिलाड़ी ग्राइनर को 17 फरवरी को मास्को के पास एक हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

रूस में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई थीं ग्राइनर
दरअसल, ग्राइनर समलैंगिक हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वह रूस में नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई थीं। इस पर अमेरिकी की ओर से कहा गया था कि कुछ ऐसे पदार्थ जिन पर अमेरिका में प्रतिबंध नहीं हैं, लेकिन रूस में हैं। इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से ग्राइनर से गलती हुई। उन्हें रूस में 9 वर्ष की कड़ी सजा मिली थी। इस सजा के अनुसार ग्राइनर को दिन में 10-12 घंटे कठोर काम भी करने पड़ते। 

"हम अमेरिकी अपनी ब्रिटनी को कभी नहीं भूले" - बाइडेन

बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट को रिहा करने पर सहमत हो गया था। कैदियों की अदला-बदली में ग्राइनर को रूस ने रिहा किया है। ग्राइनर के लिए लगभग 10 महीने नर्क थे। अब वह घर लौट रही हैं। बाइडेन ने कहा- कुछ देर पहले मैंने ब्रिटनी ग्राइनर से बात की थी। वह सुरक्षित हैं। वह विमान में हैं। वह अपने घर आ रही हैं। युद्ध के दौरान पकड़ी गईं ब्रिटनी जल्द ही अपने घरवालों की बाहों में होंगी। उन्हें हमेशा वहीं रहना चाहिए था। यह एक ऐसा दिन है जिसके लिए हमने लंबे समय तक काम किया। हमने कभी भी उनकी रिहाई की कोशिश बंद नहीं किया।

वही रूस के एक मंत्री ने दावा किया ग्राइनर को रिलीज करने पर पिछले सप्ताह नए सिरे से बातचीत शुरू हुई थी। अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से इससे इनकार किया था, लेकिन गुरुवार को वाइट हाउट की ओर से बयान जारी किया गया, जिसके तहत जासूसी के आरोप में 2018 से जेल में बंद रूसी आर्म डीलर के बदले ग्राइनर को रिलीज करने पर डील तय हुई। बता दें कि बाउट एक पूर्व सोवियत सेना के लेफ्टिनेंट हैं और उन पर हथियारों को बेचने की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।