एएमयू छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में लगाए नारे, अब हुआ सख्त एक्शन, दर्ज हुई एफआईआर
<p><em><strong>फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के चार स्टूडेंट्स के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।</strong></em></p>
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, छात्रों ने धार्मिक नारे भी लगाए। इस मामले में पुलिस ने थाना सिविल लाइन में चार नामजद छात्रों के साथ-साथ दूसरे अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएमयू में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन
दरअसल, इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध जारी है। इस जंग में अभी तक हजार से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और कई हजार लोग घायल हो चुके हैं। इसी बीच, अलीगढ़ में फिलिस्तीन के समर्थन में की गई नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो को एएमयू कैंपस का बताया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने हमास के आतंकी हमलों को सही ठहराया है।
फिलिस्तीन के समर्थन पर भड़के योगी के मंत्री
इसी बीच यूपी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एएमयू को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, ‘अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आतंकवादी निकलते हैं। हर आतंकवादी मुस्लिम ही होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल का समर्थन किया है। वहीं, दूसरी ओर एएमयू में छात्र फिलिस्तीन के समर्थन में मार्च निकाल रहे हैं। इसलिए मैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि यूनिवर्सिटी को बंद करना चाहिए।’
What's Your Reaction?