मैच के बीच दिखा अनुष्का शर्मा का बेबी बंप: छुपाने की कोशिश हुई बेकार, वायरल वीडियो से कंफर्म !
<p><em><strong>इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच से अनुष्का शर्मा के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अभिनेत्री को व्हाइट ड्रेस में देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। क्योंकि, इसमें एक्ट्रेस एकदम ढीले-ढाले कपड़े में नजर आ रही हैं।</strong></em></p>
शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला गया, जिसमें भारत ने जबरदस्त जीत दर्ज कराई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी भारत वर्सेज पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची थीं, जहां से उनके कई वीडियो भी सामने आए। जिन्हें देखने के बाद एक बार फिर यूजर्स के बीच अनुष्का शर्मा की सेकेंड प्रेग्नेंसी के चर्चों ने जोर पकड़ लिया है। नए वीडियो में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वह अपना बेबी बंप छिपा रही हैं, जिससे प्रेग्नेंसी की अफवाहों की पुष्टि होती दिख रही है।
<
> अभिनेत्री शनिवार को अहमदाबाद में भारत-पाक मैच में अपने क्रिकेटर पति के साथ शामिल हुई थीं। मैच के दौरान कैमरामैनों द्वारा उन्हें कई बार स्टैंड में देखा गया, लेकिन अनुष्का ने ऐसी ड्रेस पहनी थी, जिसे देखकर लग रहा था कि वह पूरी प्लानिंग के साथ आई हैं और अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। हालांकि, अब एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें अनुष्का के बेबी बंप की झलक नजर आ रही ह।Virat Kohli and Anushka Sharma at Team Hotel, Ahmedabad❤️#viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/Xaqc7sXuIc— ???????????????????????? (@wrogn_edits) October 14, 2023
एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अनुष्का शर्मा को एक दम ढीली-ढाली व्हाइट ड्रेस में अपना बेबी बंप छुपाते देखा जा सकता है। वीडियो उस होटल में लिया गया है, जहां टीम इंडिया रुकी थी। लॉबी से गुजरते हुए विराट को पत्नी अनुष्का का हाथ पकड़े देखा गया। इस दौरान एक क्रिकेटर पत्नी के साथ बात करते हुए अनुष्का का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। कुछ हफ्ते पहले ही अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हुई थीं। इससे पहले अनुष्का ने 2021 में अपनी पहली बच्ची वामिका को जन्म दिया था। वामिका अब ढाई साल की हो चुकी हैं।
What's Your Reaction?