राजस्थानः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्योतिबा फूले की जयंती पर राज्य में 11 अप्रेल को किया सार्वजनिक अवकाश घोषित
<p><em><strong>महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए राजस्थान में लंबे समय से मांग की जा रही थी।</strong></em></p>
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राजस्थान में 11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश रहेगा ा सीएम अशोक गहलोत ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि तमाम जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजनों की मांग को ध्यान में रखते हुए 11 अप्रेल को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर 11 अप्रेल को राजधानी जयपुर के मुहाना मंडी टर्मिनल मार्केट में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत कई लोग शामिल होंगे।महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
What's Your Reaction?