राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती, 2022 परीक्षा रद्द
NULL
राजस्थान उच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) भर्ती, 2022 में पायी गयीं अनियमितता की शिकायतों को लेकर इसे रद्द घोषित कर दिया है। इसके लिए उच्च न्यायालय ने नोटिस भी जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती का आयोजन 13 मार्च 2022 को 1760 पदों के लिए किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्टूबर से एक नवंबर 2020 तक भरवाए गए थे। इसकी आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी और इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था। इसी संबंध में कंप्यूटर टेस्ट का आयोजन सात जुलाई 2022 को होना था लेकिन अब भर्ती को रद्द कर दिया गया है।
भर्ती में गड़बड़ी को लेकर कई जिलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अब एलडीसी भर्ती नए सिरे से आयोजित होगी। इसकी सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
What's Your Reaction?