इजरायल में चौतरफा बरस रहे राॅकेट्स... बिगड़ रहे हालात, सीरिया से गोलान हाइट्स की ओर से हमला, मिसाइल अलर्ट जारी

<p><em><strong>इजरायली सेना ने बताया कि सीरिया से गोलान हाइट्स की ओर तीन रॉकेट दागे गए। जिनमें से एक रॉकेट इजरायली क्षेत्र में घुस गया और खुले मैदान में जाकर गिर गया। हालांकि इजरायली सेना ने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।</strong></em></p>

इजरायल में चौतरफा बरस रहे राॅकेट्स... बिगड़ रहे हालात, सीरिया से गोलान हाइट्स की ओर से हमला, मिसाइल अलर्ट जारी
10-04-2023 - 08:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इजरायल में दिन-प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से इजरायल पर लेबनान और गाजा पट्टी की ओर से मिसाइल दागे जा रहे थे। इसी बीच रविवार को सीरिया से गोलान हाइट्स, जिसे गोलान पहाड़ियां भी कहा जाता है, की ओर तीन रॉकेट दागे गए।
इजरायली सेना ने बताया कि सीरिया से गोलान हाइट्स की ओर तीन रॉकेट दागे गए। जिनमें से एक रॉकेट इजरायली क्षेत्र में घुस गया और खुले मैदान में जाकर गिर गया। हालांकि, इजरायली सेना ने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। बता दें कि इलाके में मिसाइल अलर्ट जारी किया है।
गोलान हाइट्स का इलाका राजनीतिक और रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है। इसराइल ने साल 1967 में गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, अधिकांश अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल के इस कदम को मान्यता नहीं दी।
गाजा और लेबनान पर की थी बमबारी
हमास की ओर से किए गए रॉकेट हमले के जवाब में इजरायल ने शुक्रवार को गाजा पट्टी और लेबनान में हवाई हमले किए थे। इजरायल रक्षा बल (प्क्थ्) की ओर से कहा गया था कि दक्षिण लेबनान इलाके में हमास के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस दौरान सुरंग सहित हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया था। आईडीएफ ने कहा था कि इजरायल लेबनान की भूमि से आतंकी गतिविधियों को संचालित नहीं होने देगा।
लेबनान से दागे गए थे 34 रॉकेट
लेबनान की ओर से गुरुवार को 34 रॉकेट दागे गए थे। इनमें से 25 को इजरायली सेना की ओर से गिरा दिया गया था। पांच इजरायली क्षेत्र में आ गिरे थे, जबकि चार का पता नहीं चल पाया है। गाजा पट्टी में इजरायली सेना की ओर से कार्रवाई में 20 मिसाइल दागे गए और चार ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
अल अक्सा पर कार्रवाई से तनाव
गौरतलब है कि पूर्वी यरुशलम में अल अक्सा मस्जिद में इजरायली पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में तनाव है। शुक्रवार को भी जब नमाज के लिए लोग वहां जमा हुए, तो सेना ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।