अपनी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के समाधान पाइये प्रख्यात ज्योतिषी विष्णु जी से न्यूज ठिकाना डॉट कॉम पर
<p><strong><em>जीवन में उतार-चढ़ाव तो चलते रहते हैं और ये सभी को परेशान भी करते हैं। लेकिन, जीवन की परेशानियां जब लंबी खिंच जाती हैं तो स्वाभाविक रूप सेे उन्हें लेकर मन में विभिन्न प्रश्न भी उठते ही हैं । दिक्कत होती यह है कि इन प्रश्नों को पूछा किससे जाय। यदि आपकी ज्योतिष संबंधी कोई जिज्ञासा या प्रश्न हैं तो झिझकिये मत पूछ डालिये न्यूज ठिकाना पर और पाइये उचित समाधान प्रख्यात ज्योतिषी विष्णु जी से..</em></strong></p>
यदि आप न्यूज ठिकाना पर अपनी जिज्ञासाओं और अपने प्रश्नों के समाधान चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रश्न के साथ अपना नाम, जन्मतिथि, जन्म समय और जन्म स्थान लिखना होगा और उसे jyotish@newsthikana.com पर भेजना होगा। विष्णु जी से पूछे गये कुछ प्रश्नों के उत्तर हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं..
प्रश्न :- व्यवसायिक जीवन में उन्नति कब आएगी ? राहु की महादशा में किस ग्रह का अंतर अच्छा परिणाम देगा ?साथ में उपाय भी बताएं l
- हर्षित गुप्ता
- 1 जून 1990
- 04:00 a.m.
- हरिद्वार -उत्तराखंड
उत्तर :- हर्षित जी, आपकी पत्रिका में ,मेष लग्न एवं चंद्र राशि सिंह है l इस समय राहु महाराज की महादशा चल रही है एवं यह महादशा मार्च 2036 तक रहेगी lअंतर्दशा गुरु महाराज की अप्रैल 2023 तक रहेगी l आपकी कुंडली में दसवें भाव में, मकर राशि एवं श्रवण नक्षत्र में स्थित राहु महाराज अपनी पांचवी दृष्टि से , द्वितीय भाव, सातवीं दृष्टि से चतुर्थ भाव एवं नवी दृष्टि से छठे भाव को प्रभावित कर रहे हैं l व्यवसायिक दृष्टि से , दशम भाव, द्वितीय भाव, चतुर्थ भाव एवं छठे भाव पर अपना प्रभाव रखने के कारण जीवन में धन-संपत्ति के दृष्टिकोण से राहु महाराज अति महत्वपूर्ण स्थिति में है l इसके अतिरिक्त दशम एवं एकादश भाव के स्वामी, शनि महाराज के साथ दशम भाव में युति राहु महाराज की भूमिका को व्यवसायिक दृष्टिकोण से और भी महत्वपूर्ण बना देता है l इन सबके बावजूद अपने शत्रु चंद्र के नक्षत्र में स्थित होने के कारण, एवं चंद्रमा के दशम भाव से अष्टम भाव यानी कि पंचम भाव में स्थित होने के कारण भावात्मकता,प्रेम संबंध अथवा मन की अस्थिरता के कारण व्यवसायिक जीवन में कुछ अस्थिरता बनी रहेगी l कुल मिलाकर राहु महाराज अपनी महादशा में उसी स्थिति में अच्छा परिणाम देंगे यदि आप भोग विलास से अपना ध्यान हटाकर कर्मठता से कार्य करें l अंतर्दशा में तीसरे एवं बारहवें भाव के स्वामी बृहस्पति के राहु के नक्षत्र में होने से भी इसी तरह के परिणाम की आशा की जाती है l कुल मिलाकर वर्तमान समय एकाग्र चित्त होकर कार्य करने पर ही उचित फल देने में सक्षम होगा l
राहु की महादशा में अगला अंतर शनि महाराज का अप्रैल 2023 से फरवरी 2026 तक रहेगा l इस दौरान व्यवसायिक दृष्टिकोण से उन्नति के संकेत मिल रहे हैं l
उपाय:- राहु महाराज के मंत्र ,ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए l
जय श्री कृष्णा
प्रश्न :- मेरे स्वास्थ्य एवं विदेश गमन के बारे में बताएं ?
- अनुन चौधरी
- 9 मार्च 1993
- 06:14 a.m.
- सिलहट, बांग्लादेश
उत्तर :- आपका जन्म लग्न कुंभ एवं चंद्र राशि कन्या है l वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है जो कि फरवरी 2031 तक रहेगी एवं अंतर्दशा बुध देवता अगस्त 2030 तक रहेगी lआपकी कुंडली में सूर्य ,शनि एवं बुद्ध के बारहवें भाव में एवं केतु, शुक्र, चंद्रमा, राहु एवं गुरु आदि ग्रहों के छठे, आठवें अथवा बारहवें भाव के अधिपति ग्रह अथवा इन में विराजमान ग्रहों के नक्षत्रों में होने के कारण स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना हुआ है l लेकिन वर्तमान में राहु की महादशा में केतु के अंतर की वजह से कुछ हद तक स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद की जाती है l आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी ग्रह से संबंधित रत्न को ना धारण करें बल्कि 7 तरह के धान को प्रतिदिन दान करें lइसके अतिरिक्त अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है l विदेश गमन के लिए आपकी कुंडली में विशेष योग बने हुए हैं l इसी साल अप्रैल से सितंबर 2023 के मध्य विदेश गमन का योग बना हुआ हैl यदि आप विदेश जाने के पति प्रयासरत हैं तो अप्रैल से सितंबर के मध्य सफलता की आशा की जाती है l
उपाय:- 7 तरह के अनाज को प्रतिदिन दान करें l
जय श्री कृष्णा
प्रश्न :- वैवाहिक जीवन के बारे में बताएं ?
- निधि
- 16 जून 1999
- 07:15 a.m.
- कतरास ,झारखंड
उत्तर :- आपकी लग्न राशि एवं चंद्र , कर्क है l वर्तमान में बुध देवता की महादशा 2036 तक रहेगी एवं शुक्र की अंतर्दशा अक्टूबर 2025 तक रहेगी l सप्तम भाव में केतु महाराज की स्थिति एवं मंगल, राहु एवं शनि महाराज की दृष्टि के चलते वैवाहिक जीवन में असंतोष रह सकता है l बुध में शुक्र का अंतर अंटूबर 2025 तक है अतः वैवाहिक जीवन के संबंध में यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रहेगा l इस दौरान धैर्य रखें एवं कोई बड़ा निर्णय न लें l सावधानी के तौर पर इन्हें शुक्र, चंद्र ,राहु ,गुरु शनि एवं बुध से संबंधित रत्न धारण नहीं करनी चाहिए l अक्टूबर 2025 के बाद बुध में सूर्य का अंतर आएगा l इस दौरान वैवाहिक जीवन में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है l
उपाय:- छोटी बालिकाओं को कुछ मीठा खाने के लिए दें l किन्नरों से आशीर्वाद प्राप्त करें l हरी सब्जियों एवं हरी दाल का दान करें l
जय श्री कृष्णा
What's Your Reaction?