माथुर चतुर्वेदी समाज के कलाकारों ने होली गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा..!

<p><em>श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा, राजस्थान की जयपुर इकाई के तत्वावधान में हाल ही में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में चतुर्वेदी समाज के न केवल बच्चों बल्कि बड़ों ने भी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।</em></p>

माथुर चतुर्वेदी समाज के कलाकारों ने होली गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांधा..!
12-04-2023 - 06:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इसके अलावा इस समारोह में होली गायन ने जबर्दस्त समां बांधा।

यह समाचार भी पढ़ें

श्री माथुर चतुर्वेदी समाज के होली मिलन समारोह में रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम और कोरोना वारियर्स सम्मानित (newsthikana.com)

यहां देखिये नृत्य कार्यक्रम के कुछ वीडियो क्लिप्स

 

उल्लेखनीय है कि माथुर चतुर्वेदी समाज से तात्पर्य ऐसे चतुर्वेदी समाज से है जिनका पैतृक स्थान मथुरा रहा है। मथुरा से संबंध रखने वाला चतुर्वेदी समाज ही माथुर चतुर्वेदी समाज कहलाता है। इस समाज में ललित कलाओं को सीखने और सिखाने की परंपरा रही है। पीढ़ी दर पीढ़ी गायन, वादन और नृत्य की यह कला विरासत में हस्तांतरित (ट्रांस्फर) होती रही है। आमतौर पर इस समाज में होली गायन और नृत्य शास्त्रीय पद्धति पर आधारित होते हैं। जब इन कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होती हैं तो जबर्दस्त समां बंधता ही है।

यहां देखिये होली गायन के कुछ वीडियो क्लिप्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।