सिद्धांतों को त्याग फिर से शुरू हुई विपक्ष को एकजुट करने की कवायद, दिल्ली में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव,राहुल गांधी और खड़गे की मुलाकात
<p><em>बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता के प्रयास के तहत बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा की गई। </em></p>
अलग अलग मुद्दों,विचारों वाली पार्टियां मोदी के नाम पर एकमत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य पार्टियों के नेता,विपक्षी एकजुटता के प्रयास करते दिखे ,जिसके तहत बुधवार को नीतीश ,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बैठक हुई। माना जा रहा है कि खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में देश की केंद्र सरकार के विरोध में , मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा की गई।
बड़ा होगा केंद्र का विरोधी गठबंधन
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहेकु। कुछ दिनों पहले ही, खरगे ने नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की थी।
गौरतलब है कि बार बार दल बदल कर अलग अलग खेमो से हाथ मिलाने के लिए मशहूर जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार अतीत में कई बार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दे चुके हैं। इसी साल फरवरी में कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीट से कम सीट पर सिमट जाएगी।
What's Your Reaction?