Bathinda Military Station News : बठिंडा शूटआउट ! आर्मी स्टेशन पर सादे कपड़ों में आए थे हमलावर, मृतक 4 सैनिकों की हुई पहचान
<p><em><strong>पंजाब के बठिंडा में आर्मी स्टेशन पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने इसे ‘आपस में हुई गोलीबारी’ की घटना बताया है। उधर, सेना की तरफ बताया गया है क िमरने वालों की पहचान हो गई है।</strong></em></p>
पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित आर्मी कैंप में बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे फायरिंग हुई। इसमें 4 सैनिकों की मौत हो गई। घटना पर क्विक रिएक्शन टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इस दौरान फायरिंग में मारे गए चारों जवानों की पहचान हो गई है। इनके नाम हैं- ग्रेनेडियर सागर बन्ने, ग्रेनेडियर कमलेश आर, ग्रेनेडियर योगेश कुमार जे और ग्रेनेडियर संतोष एम. नगराल।
बठिंडा के एसपी डी. अजय गांधी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दो हथियारबंद सिविलियन्स ने ऑफिसर्स मेस के पीछे बैरक में मौजूद जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके से 19 खाली कारतूस बरामद हुए हैं, जो गायब हुई इंसास राइफल के लग रहे हैं। बठिंडा पुलिस के साथ ही मिलिट्री पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सादे कपड़ों में दो लोगों ने की फायरिंग
पंजाब में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर बैरक में सो रहे सैन्यकर्मियों पर सादे कपड़ों में दो अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में चार सैनिक मारे गए। पुलिस अधीक्षक (जांच) अजय गांधी ने बुधवार को बताया कि इंसास राइफल के 19 खाली शेल मौके से बरामद किए गए हैं। पुलिस और भारतीय सेना संयुक्त रूप से घटना की जांच कर रही है और जांच अभी भी जारी है।
चारों जवानों के शव का पोस्टमॉर्टम जारी
बठिंडा आर्मी स्टेशन में हुई फायरिंग में मारे गए चारों जवानों की पहचान हो गई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे को घटना के बारे में ब्रीफ किया गया है। आर्टिलरी यूनिट के चार जवान आज सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुई फायरिंग की घटना में मारे गए थे।
यह टेरर अटैक नहीं
एएसपी बठिंडा गुलनीत खन्ना ने बताया कि ये टेरर अटैक नहीं है। स्थिति कंट्रोल में है। ये आर्मी का अंदरूनी मामला है। हम उनके संपर्क में हैं। इस मामले को लेकर पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ मिलिट्री के अफसरों के फोन पर बातचीत हुई है। इस पूरे घटनाकर्म के साथ-साथ लॉ एन ऑर्डर पर बातचीत हुई है।
What's Your Reaction?