मात्र आठ मिनट में एटीएम काटकर 15 लाख लूटे

<p><em><strong>पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए।</strong></em></p>

मात्र आठ मिनट में एटीएम काटकर 15 लाख लूटे
31-10-2022 - 12:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर जिले के कोटपूतली में शनिवार देर रात बदमाश गैस कटर से बैंक आॅफ इंडिया का एटीएम काटकर 15 लाख रुपये ले भागे। बदमाशों ने आठ मिनट में इस पूरी घटना को अंजाम दिया। जिस वक्त बदमाश एटीएम काट रहे थे, तब सायरन थी बजा। पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में दिखे बदमाश
एटीएम काटने और नकदी लेकर फरार होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि पांच बदमाश दो कारों में सवार हो कर आए। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने पहले दिन में मौका मुआयना किया होगा। इसके बाद रात को घटना को अंजाम दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।