ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के खिलाफ आरोप तय, हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश हैं मामले
<p><em><strong>दिल्ली पुलिस ने 23 मई को इस पहलवान को गिरफ्तार किया था। दो जून 2021 से वह न्यायिक हिरासत में है।</strong></em></p>
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में आरोप तय कर दिए हैं। इससे अब उनके मामले की सुनवाई शुरू हो जाएगी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप तय किए। इसमें हत्या, दंगा करने और आपराधिक साजिश संबंधित मामले शामिल हैं।
प्राॅपर्टी विवाद में मारपीट का आरोप
सुशील कुमार और अन्य पर कथित प्राॅपर्टी विवाद में चार मई 2021 को शहर के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ और उनके दोस्तों से कथित रूप से मारपीट का आरोप है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार धनखड़ की चोटों के कारण मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने 23 मई को इस पहलवान को गिरफ्तार किया था। दो जून 2021 से वह न्यायिक हिरासत में है।
What's Your Reaction?