मंगलवार से बढ़ेगी ठिठुरन, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ..!

<p><em><strong>कुछ शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है।</strong></em></p>

मंगलवार से बढ़ेगी ठिठुरन, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ..!
31-10-2022 - 12:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मंगलवार से उत्तरी भारत में सक्रिय होने वाले नया पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस तंत्र के सक्रिय होने से कश्मीर-हिमाचल में बारिश-बर्फबारी होगी, जो अगले महीने कुछ दिन तक जारी रहेगी। इससे राज्य के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। कुछ शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि उत्तरी भारत में एक के बाद एक दो विक्षोभ का असर विभिन्न जगहों पर मौसम में बदलाव को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी के साथ बारिश भी होगी। 
यहां चलेगी सर्द हवा
उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, सीकर में सर्द हवा भी चल सकती है। इसके अलावा यहां सुबह-शाम कोहरा भी छा सकता है। राज्य में बीते दो दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
इसलिए बढे़गा जाड़ा
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के कई शहरों में सुबह कोहरा छाने लगेगा। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून के बाद हवाओं का पैटर्न बदला है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर-दिसंबर में शीतलहर के साथ पारा माइनस में जा सकता है।
प्रदेश में अभी कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में 31 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं एक और दो नवंबर को प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।