क्या अब उड़ता गुजरात भी..? एटीएस ने जब्त की 478 करोड़ रुपये की ड्रग्स, वो भी गुजरात में वोटिंग शुरू होने के चंद घंटे पहले

<p><strong>गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में की गई। नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर खेप बरामद की गई,जिसकी कीमत वडोदरा में एटीएस द्वारा 478 करोड़ रुपये बताई गयी है।&nbsp;आज गुजरात में पहले चरण का चुनाव प्राम्भ हो गया है,ऐसे में 143 किलोग्राम ड्रग्स का ज़ब्त होना कई सवाल खड़े करता है।</strong></p> <p><strong>&nbsp;</strong></p>

क्या अब उड़ता गुजरात भी..? एटीएस ने जब्त की 478 करोड़ रुपये की ड्रग्स, वो भी गुजरात में वोटिंग शुरू होने के चंद घंटे पहले
01-12-2022 - 01:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर बरामदगी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में खर्च की कड़ी निगरानी को दर्शाती है | एक आंकड़े के मुताबिक 2017 के विधानसभा चुनावों की तुलना में गुजरात में बरामदगी में 28 गुना से ज्यादा की बढ़त देखी गई है | चुनाव आयोग नागरिकों से चुनावों में धन बल के खतरे को रोकने के लिए व्यापक रूप से सीविजिल एप्लीकेशन उपयोग करने की अपील कर रहा है | उल्लेखनीय है कि सीविजिल नागरिकों के लिए निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक नवोन्मेषी मोबाइल ऐप्लिकेशन है। 'सीविजिल' का अर्थ जागरूक नागरिक है और यह स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचनों के संचालन में नागरिकों द्वारा निभाई जा सकने वाली सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका पर जोर देती है।

दो चरणों में होगी वोटिंग

बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं।. राज्य में कुल दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर तो दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 93 सीटों के लिए मतदान होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।