चिकित्सा अधिकारी में चयन हुआ है तो ध्यान दें..! आपके पदस्थापन का आप्शन भरने का गुरुवार को है अंतिम दिन
<p><em><strong>नव चयनित चिकित्सकों को वेबसाइट https://rajhealth.rajasthan.gov.in पर पदस्थापन का विकल्प भरने की सुविधा दी जा रही है। </strong></em></p>
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 1764 चिकित्सा अधिकारी अपने पदस्थापन के लिए 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे तक विकल्प भर सकेंगे।
शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. पृथ्वी ने बताया राजहैल्थ पोर्टल के माध्यम से नियुक्ति/पदस्थापन किये जाने के लिए नव चयनित चिकित्सकों को वेबसाइट https://rajhealth.rajasthan.gov.in पर विकल्प भरे जाने के लिए 23 फरवरी को प्रात 11ः00 बजे तक का समय दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देकर प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाना है।
What's Your Reaction?