छात्र द्वारा प्राचार्य को जलाने की घटना के विरोध में आज प्राचार्य व शिक्षक समुदाय सड़कों पर उतर कर निकालेंगे रैली
<p><em>अंकसूची विवाद के चलते इंदौर के एक निजी फार्मेसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र द्वारा पेट्रोल डाल कर जलाई गयी 54 वर्षीय महिला प्राचार्य अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही हैं। विमुक्ता इंदौर के शिक्षा जगत में डैडी के नाम से मशहूर (स्व.) प्रो.अशोक शर्मा की बहू हैं। घटना से शिक्षा जगत के लोगों में बेहद आक्रोश है। इसके विरोध में शिक्षा जगत की हस्तियों ने इंदौर कमिश्नर को ज्ञापन दिया आज अशासकीय कॉलेजों के प्राचार्य रैली निकल कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। </em><br /> </p>
इंदौर के बीएम कॉलेज की प्राचार्य को छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रोफेसर विमुक्ता शर्मा कॉलेज के फॉर्मेसी डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल हैं। विमुक्ता इंदौर के शिक्षा जगत में डैडी के नाम से मशहूर (स्व.) प्रो.अशोक शर्मा की बहू हैं।
पहले से पेट्रोल ले कर तैयार खड़ा था आरोपी
प्राचार्य कॉलेज से काम खत्म करके अपने घर के लिए निकल रही थीं। जैसे ही वे कार में बैठीं, छात्र ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कोई कुछ समझ पाता इतनी देर में प्रिंसिपल को आग ने घेर लिया। आरोपी छात्र का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रिंसिपल 80 प्रतिशत तक जली हैं।
पहले भी वारदात कर चुका है छात्र
महाविद्यालय प्रबंधन ने आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया | सिमरोल थाने के टीआई आरएनएल भदौरिया ने बताया कि छात्र पहले भी कॉलेज में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उस पर चाकूबाजी की वारदात करने का भी एक मामला है। उसने कॉलेज के प्रोफेसर विजय पटेल भी चाकू से हमला किया था। पुलिस टीम कॉलेज से साक्ष्य जुटा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
खुद भी की आत्मदाह की कोशिश
प्रिंसिपल को आग लगाने के बाद वह खुद भी आत्महत्या करने तिंछाफॉल गया जहां उसे लोगों ने पकड़ लिया। उसने खुद को भी आग लगा ली थी। देहात एसपी भगवत प्रसाद बिरदे ने बताया कि छात्र मार्कशीट न मिलने से नाराज था। छात्र उज्जैन के पास नागदा का रहने वाला है। वह सातवें सेमेस्टर में फेल हो गया था और इसके बाद उसने सातवें और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा एक साथ दी थी। जुलाई 2022 में वह पास हो गया था लेकिन कॉलेज ने उसकी मार्कशीट रोक रखी थी जिसकी वजह से वह कॉलेज प्रबंधन से नाराज था।
What's Your Reaction?