काचा बादाम से लोकप्रिय हुए भुवन बादायकर ला रहे अपने गानों का नया एल्बम, अब मूंगफली नहीं बेचेंगे..
काचा बादाम गीत तो याद है ना सबको.. पिछले दिनों इस गीत ने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की थी और मूंगफली बेचने वाले भुवन बादायकर को रातों-रात स्टार बना दिया था। वही भुवन बादायकर एक बार फिर अपने नये एल्बम के साथ कमबैक करने वाले हैं।
वह अब नए और अलग सॉन्ग्स बनाकर लोगों को एंटरटेन करने में लगे हुए हैं। हालांकि अब उनका नया गाना कौन-सा आ रहा है, इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। कहा है कि अब वो मूंगफली तो नहीं ही बेचेंगे।
उल्लेखनीय है कि मूंगफली बेचने लिए गाये जाने वाले भुवन बादायकर के विशिष्ट अंदाज के गीत ने उन्हें लोकप्रियता के चरम पर पहुंचा दिया था। हालांकि मई 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद उनका कामधाम रुक गया लेकिन अब वे बेहतर हैं और नया एल्बम लेकर आ रहे हैं। इस एल्बम में तीन गाने होंगे, जो उनकी लाइफ की जर्नी पर आधारित होंगे।
टीवी चैनल आज तक से खास बातचीत में भुवन बादायकर ने बताया, 'अब मैं मूंगफली नहीं बेचूंगा' मेरे एल्बम का नाम है इसी में ही मेरी फेमस होने से पहले की कहानी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि अब वे इस काम को नहीं करना चाहते हैं लेकिन उनके पास इसके लिए समय नहीं है। वह अब अपने ढंग से अपना जीवन जीना चाहते हैं।
What's Your Reaction?