सावधान..! राजस्थान में असली ब्रांड के नाम पर बिक रहा है नकली घी
<p><em><strong>पुलिस ने जब्त किया 277 लीटर सरस, 54 लीटर कृष्णा और 105 लीटर अमूल का मिलावटी घी, एक आरोपी हिरासत में</strong></em></p>
राजस्थान में दिवाली के त्योहार से पहले मिलावटखोर जमकर चांदी कूटने में लगे हैं। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत शनिवार को जयपुर शहर के हरमाड़ा इलाके में खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जयपुर डेयरी की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नामी ब्रांड का नकली घी जब्त किया गया।
जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि हरमाड़ा स्थित राजियावास में महेंद्र कुमार शर्मा के ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान नामी ब्रांड का नकली घी पकड़ा गया है। सरस डेयरी की ओर से दर्ज करवाए मामले में आरोपी महेंद्र शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है।
किस ब्रांड का कितना नकली घी
जिला कलेक्टर ने बताया कि आरोपी के पास से 277.500 लीटर सरस का नकली घी, 54 लीटर कृष्णा का नकली घी एवं 105 लीटर अमूल के मिलावटी घी जब्त किया गया।
What's Your Reaction?