आयरा-नुपुर की रॉयल वेडिंग: दादी जीनत और पापा आमिर का हाथ थामकर स्टेज तक पहुंचीं
<p>13 जनवरी को आयरा और नुपुर मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन देंगे। यह फंक्शन रात 8 बजे शुरू होगा।</p>
बुधवार शाम आमिर खान की बेटी आयरा और फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे ने उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में शादी की। होटल के मयूर बाग में शाम 4 बजे शुरू हुई इस वेडिंग सेरेमनी के लिए आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन दुल्हन आयरा को स्टेज तक साथ लेकर आए। इसके बाद आयरा और नुपुर शिखरे ने एक-दूजे का हाथ थामकर साथ रहने का वचन लिया। दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर कीं। इस दौरान मंडप को व्हाइट कलर थीम से सजाया गया था।
फैमिली फोटोशूट के बाद हुआ डिनर
शादी के बाद फैमिली फोटो शूट हुआ, जिसमें आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता, किरण राव, भतीजा इमरान खान सहित पूरा परिवार मौजूद था। फोटोशूट के बाद डिनर हुआ, जिसमें मेहमानों को महाराष्ट्रियन, राजस्थानी और गुजराती जायका परोसा गया। मेन्यू में विशेष तौर पर कढ़ी-चावल, राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा और दाल-ढोकला भी रखा गया है।
मंगलवार को आमिर ने किया था परफॉर्म
इससे पहले मंगलवार रात को संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी, जिसमें आमिर ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ के गाने ‘इट्स मैजिक...’ पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। आमिर ने स्टेज पर सेकेंड एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ ‘एक हजारों में मेरी बहना है...’ सॉन्ग गाया। आमिर इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बीते कुछ दिनों से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे थे।
पैंट-सूट में नुपुर और लहंगे में दिखीं आयरा
देर रात तक चली इस संगीत सेरेमनी में आयरा और नुपुर के फैमिली मेंबर्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। मेहमानों ने पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। फंक्शन में आयरा एंब्रॉयडेड लहंगे में और नुपुर पैंट-सूट में नजर आए। कपल के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर किए।
दुल्हन ने खेला फुटबॉल मैच
संगीत सेरेमनी से पहले मंगलवार को आयरा ने अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल मैच भी खेला। इसके अलावा आयरा और नुपुर के साथ उनके दोस्तों ने भी वर्कआउट किया। वहीं सोमवार रात हुई पजामा पार्टी के भी कुछ नए वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
13 जनवरी को मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
इस डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद 13 जनवरी को आयरा और नुपुर मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन देंगे। यह फंक्शन रात 8 बजे शुरू होगा। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स और कई बड़े पॉलिटिशियंस के भी पहुंचने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?