Pakistan News : पाकिस्तान में अब महामारी का खतरा, बाढ़ के बाद 6.5 लाख गर्भवती महिलाओं का बुरा हाल
<p><strong>Pakistan News : </strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
पाकिस्तान में बाढ़ के बाद अब महामारी का खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आने वाले चार से 12 हफ्तों में बच्चों सहित करीब 50 लाख लोग जल और संक्रमणकारी बीमारियों विशेषतौर पर टाइफाइड और दस्त से बीमार पड़ सकते हैं।
इतना ही नहीं, संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कम से कम 6,50,000 गर्भवती महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत है। देश में बाढ़ के चलते 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं, जो इस प्राकृतिक प्रकोप से बच गए हैं, वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति गंभीर है, सिंध, बलूचिस्तान, दक्षिणी पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के दस्त, हैजा, आंत या पेट में जलन, टाइफाइड डेंगू और मलेरिया की चपेट में आने का खतरा है।
What's Your Reaction?