Sid-Kiara Wedding : सिद्धार्थ-कियारा की शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत की खास तैयारी, मेहमानों का जमघट जारी 

<p><em><strong>Sidharth - Kiara Wedding :</strong> सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों की शादी को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। मरुधरा के जैसलमेर में बड़ी बड़ी हस्तियों का जमघट लग रहा है।बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की यहाँ शादी होने जा रही है। दोनों की शादी को लेकर तमाम तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी को लेकर राजस्थान में मेहमानों का आना हो रहा है और इसके वीडियोज व फोटोज सामने आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए खास तैयारी की गई है।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Sid-Kiara Wedding : सिद्धार्थ-कियारा की शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत की खास तैयारी, मेहमानों का जमघट जारी 
06-02-2023 - 01:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Sid-Kiara Wedding :

लोककलाकारों के नृत्य से होगी मेहमानों की एंट्री 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ा एक वीडियो और सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि राजस्थान के लोक कलाकार अपने अंदाज में संगीत पर डांस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में आने वाले मेहमानों का राजस्थान के ये लोक कलाकार इस तरह से स्वागत करेंगे। बता दें  कि राजस्थान के एयरपोर्ट पर लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना-जाना लगा है। 

यह भी पढ़ें : चेहरे की चमक देखते ही बनती है कियारा की, शादी के चर्चों  के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कियारा आडवाणी..!

सूर्यगढ़ पैलेस में 80 कमरे व 70 लग्जरी कारें हुई हैं बुक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर आ रहीं खबरों में बताया जा रहा है कि जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में करीब 80 कमरे बुक किए जा चुके हैं। इसके साथ ही करीब 70 लग्जरी कारों को भी मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए बुक किया गया है। ये भी बताया जा रहा है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर सिक्योरिटी गार्ड की टीम जैसलमेर पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 7 फरवरी तक चलने वाले हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।