बहूरानी बनी भाग्यलक्ष्मी : दृशा ने खोल दिए देओल परिवार की किस्मत के ताले, राजवीर ने की भाभी की तारीफ

<p>देओल परिवार इन दिनों छाया हुआ है। परिवार का हर सदस्य अपने काम में कमाल कर रहा है। परिवार के वटवृक्ष धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अब तीसरी पीढ़ी के सदस्य राजवीर देओल तक सब अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। इसका श्रेय पूरा परिवार बहूरानी दृशा आचार्य को दे रहा है। सनी देओल यह बात पहले ही कह चुके हैं अब राजवीर देओल ने भी भाभी दृशा आचार्य की तारीफ की है।</p>

बहूरानी बनी भाग्यलक्ष्मी : दृशा ने खोल दिए देओल परिवार की किस्मत के ताले, राजवीर ने की भाभी की तारीफ
02-10-2023 - 07:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल अपनी डेब्यू फिल्म ‘दोनो’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। हाल ही में राजवीर अपने परिवार को लेकर बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी के बीच बेहद प्यार है और सब एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। साथ ही, उन्होंने अपने दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी को दर्शकों से मिलने वाले प्यार का भी जिक्र किया। 
भाभी का आना परिवार में खुशियों की दस्तक
बातचीत के दौरान राजवीर देओल ने यह खुलासा किया कि उनके परिवार को इस बात पर पक्का यकीन है कि उनके बड़े भाई करण देओल और दृशा आचार्य की शादी के बाद घर में खुशियों ने दस्तक दी है।  करण ने कहा, ‘मेरे भाई की शादी हो गई और मेरी भाभी हमारे परिवार के लिए अच्छी किस्मत लेकर आई हैं। उनके आने के बाद ढेरों खुशियां आई हैं। घर में हम सभी इस बात को मानते हैं’। 
छा रहा है देओल परिवार
गौरतलब है कि इस साल फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र शानदार अंदाज में नजर आए। शबाना आजमी के साथ उनका रोमांटिक सीन खूब सुर्खियों में रहा। वहीं, सनी देओल ने फिल्म ‘गदर-2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। बॉबी देओल फिल्म ‘एनिमल’ में धांसू अंदाज में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर में उनकी एक झलक नजर आई, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार कमाल होने वाला है। वहीं, ईशा देओल को उनकी शॉर्ट फिल्म ‘एक दुआ’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।