दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार हुईं भारत की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम शारीरिक सुंदरता के लिहाज से दुनिया की सबसे खूबसूरत टॉप 10 महिलाओं की सूची में चुना गया है। इस सूची में हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया गया है। अमरीकी गायिका बेयॉन्स नोल्स और मीडिया हस्ती किम कार्दशियन ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है। दीपिका पादुकोण दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में एकमात्र भारतीय हैं। उन्हें नौवें स्थान पर रखा गया है। ब्रिटेन के प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिल्वा ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के नाम घोषित करने के लिए प्राचीन ग्रीक तकनीक 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' के आधार पर कम्प्यूटरीकृत मानचित्रण का इस्तेमाल किया।
क्या है 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी'
'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी', जिसे पीएचआइ भी कहते हैं, खूबसूरती मापने की गणितीय पद्धति है। इसमें फिजिकल परफेक्शन का फॉर्मूला अप्लाई करते हैं। इस विधि के तहत खूबसूरती की गणना करने के लिए आंखें,नाक, होंठ, चिन, जॉ और चेहरे के शेप का अनुपात निकाला जाता है। इसके बाद ऐसे इससे शरीर के हिसाब से गणना की जाती है और फिर ' फी ' निकलता है। इसी ' फी ' के आधार पर की खूबसूरती तय की जाती है यानी प्राचीन ग्रीक तकनीक के मुताबिक सुंदरता को चेहरे व काया के स्पेसिफिक रेश्यो के तहत मापा जा सकता है। न्यूमरिकल फॉर्म में रेश्यो 1.618 होता है।
इस साल की सूची के हिसाब से हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी कॉमर टॉप पर रहीं। कोमर के चेहरे का रेशियो 98.7% आया है। इस विधि के हिसाब से आने वाला यह सबसे अधिक रेशियो है। इसके बाद यूफोरिया की स्टार जेंडाया को इस सूची में दूसरे नंबर पर रखा गया है। उनका स्कोर 94.37% रहा है। वहीं दीपिका पादुकोण ने इस विधि के हिसाब से 91.22% स्कोर हासिल किया और नौवां स्थान पाया।
अपनी एक्टिंग स्किल्स और कातिलाना लुक के चलते बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड की फिल्मों में भी दीपिका अपना जलवा बिखेर रही हैं और अब दीपिका के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है
What's Your Reaction?