देश भर में 19 नवंबर को रहेगी बैंक हड़ताल, एटीएम सेवाएं भी हो सकती हैं प्रभावित
<p><em><strong>इसी महीने की 19 तारीख को देश भर के बैंकों में हड़ताल होने की आशंका है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने इस हड़ताल का की घोषणा की है। इस हड़ताल के कारण सभी बैंकिंग सेवाएं और एटीएम सेवाएं भी इस दिन प्रभावित रहेंगी।</strong></em></p>
उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने शेयर बाजारों को भेजे एक सूचना में स्पष्ट किया है कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने भारतीय बैंक एसोसिएशन (आईबीए) को हड़ताल का नोटिस दिया है। नोटिस में जानकारी दी गई है कि एआईबीईए के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में 19 नवंबर 2021 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखा है।
शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बॉब ने बताया है कि वह हड़ताल वाले दिन में बैंक की शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज जारी जारी रखने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। हालांकि यदि हड़ताल होती है बैंकिंग सेवाएं उस दिन प्रभावित रह सकती हैं.
What's Your Reaction?