110 किलोमीटर चलकर पुलिस ने दबोचे हत्यारे, मोबाइल लोकेशन ने खोल दिया राज
<p><em><strong>पुलिस ने बताया कि वे बच्चों को 110 किलोमीटर दूर अपहरण करके ले गए थे, जहां उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों मासूमों के शव दिल्ली में यमुना पार जंगल से मिले हैं।</strong></em></p>
राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी से तीन बच्चों के अपहरण और उनमें से दो की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 2 आरोपियों महावीर और मंजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद भिवाड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने जीवित मिले बच्चे को बाल सुधार गृह से कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों को सौंप दिया है।
110 किलोमीटर दूर लेकर की हत्या
पुलिस ने बताया कि वे बच्चों को 110 किलोमीटर दूर अपहरण करके ले गए थे, जहां उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों मासूमों के शव दिल्ली में यमुना पार जंगल से मिले हैं। भिवाड़ी पुलिस ने 15 अक्टूबर को किडनैप हुए 3 बच्चों में से 2 अमन (12) और विपिन ( 8 ) की हत्या करने वाले 2 आरोपियों महावीर और मंजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा बच्चा बेहोश मिला था, जिसे मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अलवर बाल कल्याण समिति के सदस्यों को सौंप दिया। फिलहाल तीनों भाइयों में सबसे छोटा बच्चा स्वस्थ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महावीर और मांजा कुमार दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों नशेड़ी हैं। आरोपियों ने बिहार में जमीन खरीदी थी, उसका कर्ज करीब 8 लाख रुपए चुकाने के लिए आरोपियों ने 15 अक्टूबर को तीनों बच्चों को किडनैप कर लिया था। आरोपी बच्चों को बहला-फुसला कर साथ ले गए थे। आरोपी मृतक के पिता के साथ भी बैठते उठते थे और शराब भी पीते थे।
What's Your Reaction?