खुश हो जाओ दिल्ली वालों...! धौला कुआं के पास बनेगी नई रोड,एनएच-48 से गुजरने वालों की बल्ले-बल्ले
<p><em><strong>दिल्ली से गुरुग्राम और जयपुर जाने वालों के लिए राह कुछ और आसान होने जा रही है। धौला कुआं में पुलिस स्टेशन के पास दो नई लेन बनाने का प्रस्ताव है। इससे गुरुग्राम से नारायणा और वेस्ट दिल्ली जाने वालों को भी फायदा मिलेगा।</strong></em></p>
दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए सफर थोड़ा और आसान होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने को धौला कुआं पुलिस स्टेशन के पास दो नई सड़क बनाने का फैसला किया है। इससे धौला कुआं सेक्शन पर एनएच-48 का यूज करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। धौला कुआं पुलिस स्टेशन के पास दो लेन की स्लिप रोड बनने जा रहा है। इस प्वाइंट पर फिलहाल हमेशा जाम लगा रहा है। इस स्लिप रोड के बन जाने से गुरुग्राम से आने-जाने वालों के अलावा नारायणा जाने वाले, साउथ दिल्ली के लिए जाने वाले वाहनों की राह आसान हो जाएगी।
दो लेन बनाने की मिली इजाजत
सरकार की तरफ से बताया गया कि एनएचएआई को थाने के पास दो लेन बनाने की अनुमति मिल गई है। इसके बाद भीड़भाड़ नहीं होगी। सरकार की तरफ से बताया गया कि कि गुरुग्राम और आईजीआई एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही में सुधार के लिए, एनएचएआई दो और लेन बनाएगा, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय परेड रोड क्रॉसिंग पर जमीन देने पर सहमत हो गया है।
चार लेन के वाहन दो लेन में
पीक आवर्स के दौरान ये दो स्थान ट्रैफिक के लिए सिर दर्द बन जाते हैं। इसकी वजह है, चार लेन वाली सड़क से नीचे आने वाले वाहन अचानक दो लेन में आ जाते हैं। इससे बड़ी भीड़ हो जाती है। एनएचएआई के अधिकारी ने कहा कि हमें दिल्ली पुलिस से कोई आपत्ति नहीं मिली है। हम अगले एक सप्ताह में धौला कुआं में स्लिप रोड पर काम शुरू कर देंगे। परेड रोड क्रॉसिंग पर स्लिप रोड के निर्माण में थोड़ा और समय लगेगा। ये दोनों सड़कें बड़ी राहत लाएगा।
रोजाना गुजरते हैं औसतन 2 लाख वाहन
एनएच-48 के धौला कुआं से औसतन 2 लाख से अधिक वाहन रोजा गुजरते हैं। ट्रैफिक के इस हैवी फ्लो के कारण पीक आवर्स के दौरान सरदार पटेल मार्ग पर भी लंबा जाम लगता है।
What's Your Reaction?