दुनिया के बेहतरीन परफ़ॉर्मर लगाएंगे चार चांद जयपुर म्यूजिक स्टेज- 2023 में, 19 से 21 जनवरी तक बिखेरेंगे सुरों के रंग 

<p><em><strong>जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 के समानांतर चलने वाले जयपुर म्यूजिक स्टेज में दुनिया के बेहतरीन परफ़ॉर्मर अपनी कला का जादू दिखायेंगे।&nbsp;श्रोताओं को अपने सुरों से मंत्रमुग्ध कर देने वाले, जयपुर म्यूजिक स्टेज का आयोजन 19 से 21 जनवरी 2023 को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में किया जायेगा, जिसमें देश-दुनिया के नामी कलाकार दस्तक देंगे।&nbsp;इस साल भी क्लार्क्स आमेर में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के मल्टी स्टाइल के म्यूजिक सेलिब्रेशन में कई आर्टिस्ट अलग-अलग परफॉर्मेंस देंगे।&nbsp;</strong></em></p>

 दुनिया के बेहतरीन परफ़ॉर्मर लगाएंगे चार चांद जयपुर म्यूजिक स्टेज- 2023 में, 19 से 21 जनवरी तक बिखेरेंगे सुरों के रंग 
29-11-2022 - 05:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

संगीत के प्रयोगों को इस बार भी मिलेगी प्राथमिकता 
हर साल की तरह, म्यूजिक स्टेज इस साल भी विविधता, खोज और सहयोग के अपने वादे पर खरा उतरते हुए कई नये प्रयोगों को समर्थन देगा। इस साल भी जयपुर म्यूजिक स्टेज के मंच पर संगीत की विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और साथ ही दूसरे कलाकारों की साझेदारी में कुछ अद्भुत भी रचेंगे|

महोत्सव में शिरकत करेंगे ये कलाकार/बैंड
संगीत के इस महा उत्सव में शामिल होने वाले कलाकार हैं: फ्यूज़न बैंड पक्षी; कंटेम्पररी इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस लिफाफा; बीसी मंजुनाथ, दर्शन दोशी, नाथू लाल सोलंकी, प्रमथ किरण और प्रवीण डी.राव के साथ रिदम्स ऑफ़ इंडिया; ट्रांस-कल्चरल म्यूजिकल फैक्टरी ऑफ़ आइडियाज पीटर कैट रिकॉर्डिंग कंपनी (पीसीआरसी), निओ-क्लासिकल बैंड शैडो एंड लाइट और निओ-फोक फ्यूज़न बैंड कबीर कैफे।

संगीत की दुनिया में हर हिस्से से होगा समागम 
फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, टीमवर्क आर्ट्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर अविक रॉय ने कहा, “जयपुर म्यूजिक स्टेज आपको संगीत के एक ऐसे सफ़र पर ले जाता है, जहां कोई बाउंड्री नहीं है। सबके चहेते जेएमएस में दुनियाभर के नामी कलाकार हिस्सा लेंगे। इस साल जयपुर म्यूजिक स्टेज पर संगीत के भिन्न क्षेत्रों से आये कलाकारों का समागम होगा।” शानदार परफॉरमेंसेज के अलावा, जयपुर म्यूजिक स्टेज संगीत प्रेमियों को अपने चहेते कलाकारों से बात करने, इंस्ट्रूमेंट के बारे में और ज्यादा जानकारी लेने का मौका भी प्रदान करता है|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।