पढ़ाई के दौरान ध्यान ना देने के शक में शिक्षक ने मारा ऐसा थप्पड़ कि फट गया विद्यार्थी के कान का पर्दा..!
मुंबई के सांताक्रूज क्षेत्र के एक स्कूल में संस्कृत शिक्षक को यह लगा कि एक विद्यार्थी उनके पढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहा है और उन्होंने गुस्से में आकर उस विद्यार्थी के गाल पर झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया। नौवीं कक्षा के इस विद्यार्थी को यह तमाचा कुछ ज्यादा ही जोर लगा और उसके कान का पर्दा फट गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यार्थी नीरज यादव (14 वर्ष) को जब अस्पताल ले जाया गया तो जांच के दौरान पता चला कि इस विद्यार्थी के कान में गंभीर जख्म हो गया है और उसे कम सुनाई दे रहा है। इसके बाद इस संस्कृत शिक्षक कमलेश तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 (गंभीर चोट) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्चे के साथ क्रूरता बरतने के चलते मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक संस्कृत के शिक्षक कमलेश तिवारी कक्षा में पढ़ा रहे थे और उन्हें लगा कि विद्यार्थी नीरज यादव उनके पढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। पीड़ित छात्र की मां का कहना है कि ने कहा कि शिक्षक ने मेरे बेटे को थप्पड़ मार दिया क्योंकि मेरे बेटे ने अपना हाथ अपने मुंह पर रखा था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के अनुसार अन्य छात्र पढ़ाई के दौरान जोर से बात कर रहे थे जिससे शिक्षक नाराज हो गये और उनको लगा कि वह मुंह पर हाथ रखकर बात कर रहा है।
What's Your Reaction?