Fifa World Cup 2022 : रोनाल्डो की जगह छाये ब्रूनो फर्नांडीज, पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया
<p>Fifa World Cup 2022 : Uruguay<em><strong> के विरुद्ध मैच में Christiano Ronaldo की जगह ब्रूनो फर्नांडिस छा गये। उनके दो गोलों के सहारे पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हरा दिया।</strong></em></p>
इस तरह Portugal Fifa World Cup 2022 के प्री क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर गया। उस मैच में Portugal के स्टार स्ट्राइकर Cristiano Ronaldo हालांकि पहले ही गोल के बाद जश्न मनाते दिखे और ऐसा लगा कि गोल उन्होंने ही किया है लेकिन वास्तव में फुटबॉल पर फिनिशिंग टच फर्नांडीज ने किया था। बायीं ओर से फर्नांडीज का दनदनाता शॉट रोनाल्डो के सिर के ऊपर से निकलकर गोल पोस्ट के भीतर चला गया। रोनाल्डो ने अपने हाथ हवा में खोलकर और फर्नांडिस को गले लगाया।
मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर बार-बार इस गोल का क्लोज अप रीप्ले दिखाया गया। इस रीप्ले में स्पष्ट हो गया कि यह गोल रोनाल्डो ने नहीं बल्कि फर्नांडीज ने किया है। इसके अलावा फर्नांडीज ने ही स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी शॉट पर एक और गोल किया। हालांकि आखिरी मिनट में वे गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई और वे हैट्रिक से चूक गए। पहले मैच में घाना को 3-2 से हराने वाली पुर्तगाल टीम फ्रांस और ब्राजील के बाद अंतिम 16 में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। उरूग्वे के दो मैचों में एक अंक है और उसे आगे बढने के लिए शुक्रवार को घाना को हराना जरूरी हो गया है।
What's Your Reaction?