बंद होने जा रहा बेस्ट सेलिंग होंडा एक्टिवा ! अब नहीं आएगा 7जी मॉडल
<p><em><strong>होंडा एक्टिवा के नाम में कंपनी बदलाव कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी अब 7जी मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी. इसकी जगह जल्द ही नया स्कूटर देखने को मिलेगा।</strong></em></p>
भारत में स्कूटर का नाम लेने पर सभी की जुबान पर एक ही नाम आता है ‘होंडा एक्टिवा’। एक्टिवा की बादशाहत को पिछले दो दशकों से कोई नहीं हिला सका है। लेकिन अब होंडा एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। एक्टिवा का आखिरी मॉडल अब होंडा एक्टिवा 6जी ही होगा। अब एक्टिवा 7जी बाजार में नहीं आएगा। अब एक्टिवा के साथ कोई और बैजिंग नहीं आएगी। ऐसा हाल ही में सामने आई स्कूटर की तस्वीरों को देखकर साफ हो रहा है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है। न ही ये बताया गया है कि क्या अब एक्टिवा का नाम बदला जाएगा या सिर्फ बैजिंग से जनरेशन का मार्क हटाया जाएगा। पिछले कुछ समय से एक्टिवा के नए मॉडल के लॉन्च होने की खबरें भी आ रही थीं लेकिन अभी तक कंपनी ने नए स्कूटर को लेकर भी कोई अपडेट जारी नहीं किया है। अब माना जा रहा है कि नया एक्टिवा इसी साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है लेकिन उसका नाम बदलेगा या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
पहले भी उतारा था नया माॅडल
इससे पहले जनवरी 2023 में ही कंपनी ने एक्टिवा एच स्मार्ट को लॉन्च किया था। इस स्कूटर में फीचर्स का बदलाव किया गया था और रिमोर्ट लॉकिंग सिस्टम से अपग्रेड किया गया था। इंडिया में इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 74,536 रुपये एक्स शोरूम रखी गई थी।
बदलाव का कारण
माना जा रहा है कि कंपनी अब एक्टिवा की बैजिंग के तहत नई जनरेशन लॉन्च नहीं करना चाहती है. स्कूटर को पूरी तरह से नया लुक और फीचर्स देने के साथ ही कंपनी इसे नए प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है.
What's Your Reaction?